कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की शनिवार देर शाम जारी की गई दूसरी सूची के बाद प्रदेश कांग्रेस में घमासान मचता दिखाई देने लगा है। इस सूची में कांग्रेस के सिटिंग विधायकों की तक की टिकट काट दी गई हैं। जिसको लेकर बगावती सुर निकलने शुरू हो गए हैं। समराला से कांग्रेस के मौजूदा विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों की टिकट काटकर कैबिनेट मंत्री गुरकीरत कोटली के नजदीकी रुपिंदर सिंह राजा गिल को टिकट दिया गया है। जिसको लेकर विरोध मचना शुरू हो गया है। ढिल्लो का कहना है कि समराला में 180 में से 170 सरपंच उनके हक में है , लेकिन इसके बावजूद उनकी टिकट काट दी गई और अगर हाईकमान तुरंत इस पर कोई विचार नहीं करती तो वह अपनी अगली रणनीति तय करेंगे। वही साहनेवाल से टिकट की अहम दावेदार सतविंदर बिट्टी की टिकट काटकर कांग्रेस के दिग्गज नेता राजिंदर कौर भट्ठल के दमाद को टिकट दे दी गई है। बड़ी बात है कि इसी विधानसभा हलके में 15 दिन पहले पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सतविंदर बिट्टी के हक में एक रैली को भी संबोधित कर के गए थे, और उन्होंने जमकर सतविंदर बिट्टी की तारीफ भी की थी लेकिन इसके बावजूद सतविंदर बिट्टी के टिकट कटने से साफ है कि टिकट बंटवारे में नवजोत सिंह सिद्धू को भी किनारे कर दिया गया है। बिट्टी ने साफ कहा है कि उनकी टिकट काटकर शिरोमणि अकाली दल के कैंडिडेट शरणजीत सिंह ढिल्लों को जिताने का फार्मूला तय किया गया है। इसी तरह से सुनाम में भी बगावती तेवर तेज होते दिखाई दे रहे हैं यहां पर कांग्रेस की ओर से बाजवा की जगह जसविंदर सिंह को टिकट दी गई है जिसको लेकर दामन बाजवा खुले तौर पर विरोध पर उतर आए हैं। वही फिरोजपुर देहाती में भी सत्कार कोर की टिकट कटने पर उनकी ओर से भी सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों को आज मीटिंग के लिए घर बुलाया है और इस मीटिंग में वह भी अपनी अगली रणनीति का ऐलान कर सकती हैं। वही लुधियाना गिल हल्के में भी सरपंचों की ओर से मौजूदा विधायक कुलदीप सिंह वेद को टिकट देने का विरोध किया जा रहा था और कांग्रेस हाईकमान की ओर से कुलदीप सिंह को दोबारा से यहां से टिकट देना मतलब विरोध को दोबारा से खड़ा करना है इस पर भी अभी प्रतिक्रिया आनी बाकी है।
Congress Second Candidate List Create New Problems