अमृतसर की सेंट्रल विधानसभा सीट जिस पर कांग्रेस की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव मैदान में उतारा गया है, उस सीट से शिरोमणि अकाली दल से बिक्रम सिंह मजीठिया उम्मीवार होंगे। ये एलान शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने अमृतसर में आयोजित एक प्रेसवार्ता दौरान किया। इस एलान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के लिए ये सीट जीतना अब इतना आसान नहीं रहा। बड़ी बात है कि नवजोत सिंह सिद्धू बयानबाजी में अक्सर बिक्रम सिंह मजीठिया को घेरते रहे हैं, लेकिन अब दोनों में चुनावी फाइट हो इसके लिए सुखबीर सिंह बादल ने मजीठिया को सिद्धू के समक्ष ला खड़ा किया है। गौर हो कि इससे पहले आज दोपहर में लंबी सीट से शिरोमणि अकाली दल ने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
Bikram Singh Majithia Will Contest Against Navjot Sidhu