ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना। विधानसभा सैंट्रल से भाजपा उम्मीदवार गुरदेव शर्मा देबी ने वार्ड-51, वार्ड-52 और वार्ड-20 के जनकपुरी व आसपास के क्षेत्रों में नुक्कड़ बैठकों व अमरपुरा में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब हित में तैयार की गई योजनाओं व पंजाब भाजपा सरकार बनने पर राज्य को अर्थिक तौर पर सृदृढ़ करने की लिए तैयार की गई नितियों की जानकारी स्थानीय लोगो को दी। इस दौरान पिछले नगर निगम चुनाव में वार्ड-20 से लोक इंसाफ पार्टी से प्रत्याशी मेहर सिंह मेरु ने बैंस ब्रदर्ज का साथ छोड़ कर भाजपा शामिल होकर भाजपा उम्मीदवार गुरदेव शर्मा देबी का सर्मथन करने की घोषणा की। वहीं देबी ने किदवई नगर मंडल के कबीर बस्ती संतपुरा में नुकक्ड़ बैठकों को संबोधित कर अमरपुरा में डोर-टू-डोर प्रचार किया। गुरदेव देबी ने कबीर बस्ती संतपुरा में स्थानीय लोगो ने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आंगनवाड़ी की व्यवस्था न होने की तरफ ध्यान दिलाने पर कहा पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर इसकी व्यवस्था पहल के आधार पर की जाएगी। कबीर बस्ती मंदिर कमेटी ने श्री देबी जी का स्वागत कर उनके उज्जवल राजनितिक भविष्य की कामना कबीर साहिब जी के समक्ष की। दूसरी तरफ वार्ड-20 के जनक पुरी क्षेत्र में गीतेश खुल्लर के निवास पर बैठक ता आयोजन किया गया। जिसमें विशेष तौर पर उपस्थित हुए गुरदेव शर्मा देबी ने राज्य में भाजपा सरकार बनने पर विधानसभा सैंट्रल में अच्छी दवाई व अच्छी पढ़ाई के प्रंबध करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सेवा का मौका मिला तो वार्ड में मूलभत सुविधाओं में सुधार कर क्षेत्र की दुर्दशा को सुधारने के प्रयत्न भी करेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता रजनीश धीमान, योगेंद्र मकोल,गौरवजीत सिंह गोरा, रवि बहरी,परमिन्द्र सिंह काका, युवराज मल्हौत्रा साबू. गुरप्रीत राजू, राजीव शर्मा राजन,अनिल मनचंदा, सन्नी मनचंदा, युवराज मल्हौत्रा साबू,गौरवजीत सिंह गोरा, अनिल आहलूवालिया किरपाल सिंह,रणजीत सिंह,मनोहर लाल,पवन वर्मा, विजय खटक, गीतेश खुल्लर,राजवीर, एडवोकेट तक्षण बगगन, अमित सचदेवा,दीपक वर्मा,राहुल वर्मा, शिवम दीवान,प्रदीप शर्मा,हीरा, मनी बेदी,कृपाल सिंह,अशोक वर्मा,पवन नैय्यर,संदीप,मुकेश,रवि मोनू,सुनील,सन्नी सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
Meher Singh Meru Left The Side Of Bains Brothers And Joined Bjp