September 19, 2026 05:33:05
एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने भरा नामांकन, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किया चुनावी कार्यालय का

एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने भरा नामांकन, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

Jan31,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना 31जनवरी आज हर वर्ग के लोगों का समर्थन इस बात का संकेत है कि लोग पंजाब में भाजपा की सरकार चाहते हैं। आज पंजाब के बुद्धिमान लोगों को अहसास हो गया कि अगर पंजाब को विकसित करना है तो बीजेपी को आगे लाना होगा।, तभी पंजाब का विकास संभव होगा।उक्त शब्द केंद्रीय विदेशऔर संस्कृति राज्य मंत्री व सीनियर भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने गुरदेव नगर में भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहे।उन्होंने आगे कहा कि जब भी कांग्रेस सत्ता में आई तब केवल घोटाले ही हुए हैं। पंजाब का विकास नहीं हुआ,मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कि उनकी पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश में सुधार किया और अब पंजाब की बारी है। पंजाब के लोगों को अच्छी योजनाओं की जरूरत है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन-रात काम कर रहे हैं।चुनाव आफिस के उद्घाटन के बाद एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू,मीनाक्षी लेखी, व आपने समर्थको के साथ मिनी सचिवालय में चुनाव अधिकारी अर्बन डेवलपमेंट ऑफिसर संदीप कुमार के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया।नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि भाजपा ने उन्हें टिकट देकर उन पर जो विश्वास किया है। उस विश्वास को कायम रखते हुए वो सीट जीत कर भाजपा की झोली में डालेंगे।एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के पथ पर चलकर जनता के कल्याण के लिए काम कर रही है।आज भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण गरीब और असहाय लोग अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। जहां माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसी जनकल्याणकारी नीतियों को अपनाकर देश का भविष्य उज्जवल करना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के गरीब लोगों को कोरोना काल में भेजा गया खाद्यान्न भ्रष्ट कांग्रेसी नेताओं ने हड़प लिया गया। जिसका खामियाजा इन नेताओं को इन वोटों में भुगतान पड़ेगा। क्योंकि लोगों ने अब इन भ्रष्ट नेताओं को सबक सिखाने का मन बना लिया है। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रधान पुष्पिंदर सिंगल,पश्चिम हल्के के चुनाव प्रभारी राम गुप्ता, सह प्रभारी अश्वनी बहल, मनीश चोपड़ा, प्रकाश चोपड़ा, भारत नगर मंडल प्रधान राकेश जग्गी, घुमार मंडी मंडल प्रधान संदीप वधवा, अग्र नगर मंडल प्रधान संजीव सचदेवा शेरू शहीद भगत सिंह नगर मंडल प्रधान संजीव पुरी,ऋषि नगर मंडल प्रधान प्रिंस भंडारी,हरकेश मित्तल,अश्विनी मारवाहा, अशोक थापर,प्रिंस रायकोट,मोहित शर्मा किपसी,प्रशांत जोशी,बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक मनमोहन सिंह कंग,जसविंदर सिंह रिम्पी,विशाल गुलाटी,डॉ परमजीत, राज कुमार खेरा,जीत लाल,रेशमजीत सिंह,रजनीश आहूजा,एडवोकेट जी.बी. एस ढिल्लो,जीत कुमार भगत,दर्शन भगत,राजू, रोमीत, महिला मोर्चा अध्यक्ष मैडम रीटा,मनमिंदर कौर,गुरविंदर कौर व अन्य समर्थक उपस्थित रहे।

Advocate Vikram Singh Sidhu Filed Nomination



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं