September 18, 2026 02:34:40
सेंट्रल विधानसभा में दस साल में करवाए विनाश को विकास बता रहे कांग्रेसी विधायक-देबी

सेंट्रल विधानसभा में दस साल में करवाए विनाश को विकास बता रहे कांग्रेसी विधायक-देबी

देबी ने वार्ड-63 में जनसभा को संबोधित कर व वार्ड-57 में घर घर जाकर किया प्रचार

Jan31,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

विधानसभा सैंट्रल से भाजपा प्रत्याशी गुरदेव शर्मा देबी ने चुनाव प्रचार को गति प्रदान करते हुए वार्ड-63 में विशाल जनसभा और वार्ड-57 के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर में दस्तक देकर भाजपा की नितियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होने वार्ड-63 में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा सैंट्रल में पिछले 10 वर्षो से लगातार बतौर विधायक सता का सुख हासिल कर रहे कांग्रेसी विधायक की तरफ से क्षेत्र में करवाए झूठे विकास के दावों की पोल खोलते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में हुए विनाश को विधायक विकास बताकर एक बार फिर से वोट बटोरने के लिए लोगो को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होने कहा कि भाजपा जल्दी ही विधानसभा सैंट्रल में झूठे विकास की पोल सबूतों सहित जनता की अदालत में रखेगी। जीनगर समाज व गजानंद सेवा समिति सदस्यों ने देबी को सिरोपे भेंट कर स्वागत किया। दूसरी तरफ उन्होने वार्ड-57 में देबी जी ने घर घर जाकर प्रचार किया व क्षेत्र के विकास के लिए अपनी तरफ से तैयार की गई योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर जिला भाजपा सचिव विक्की सहोता, मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत राजू, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, अमित सचेदवा, संजय खटक, ललित खत्री,मुकेश खत्री,मुकेश सिसोदिया, विक्की डाबी,अनमोल सिंह, परम गुबंर, ललित चौहान,सुरेश खत्री, विजय खटक, गौतम गोयल, कर्ण खत्री सहित अन्य बूथ, मंडल व जिला स्तरीय पदाधिक्कारी सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Gurdev Sharma Debi Opened A Front Against Mla Dawar In The Central Assembly

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं