September 19, 2026 10:41:24
लुधियाना वेस्ट में तरुण जैन बावा को मिला व्यापारियों का समर्थन

लुधियाना वेस्ट में तरुण जैन बावा को मिला व्यापारियों का समर्थन

Feb2,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना लुधियाना के सभी व्यापारी संगठनों ने संयुक्त समाज मोर्चा के लुधियाना पश्चिमी के उमीदवार तरुण जैन बावा के स्वागत में एक बहुत बड़े मंच पर मीटिंग कर अपने पूरे समर्थन का एलान किया। पिछले कुछ दिनों से तरुण जैन बावा जोर शोर से अपना इलेक्शन कैंपेन कर रहे है और व्यापारियों के हित्त की बात विधान सभा तक ले जाने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले 74 सालों से व्यापारियों का पंजाब में आने वाली हर सरकार ने हमेश शोषण ही किया है और व्यापारिओं को चोर का खिताब ही दिया है । श्री बावा ने अपने 35 साल के कार्यकाल में हमेशा व्यापारियों के हक़ की लड़ाई लड़ी है , उनके मुताबिक़ प्रदेश में तरक्की केवल व्यापर जगत ही ला सकता है। व्यापारी अपनी रोज़ाना ज़िन्दगी में अपने व्यवसाय को चलाने के लिए हर तरह के टैक्स , जुर्मानें और अनेक प्रकार की चिंताओं का सामना करता आया है परन्तु उसकी पूछताछ कभी नहीं होती। हर नई या पुरानी राजनितिक पार्टी उनसे चंदे के नाम पर हर इलेक्शन से पहले पैसे बटोरती है , बड़े बड़े वादे करती परन्तु इलेक्शन जीतने के बाद उन्हें कोई भी नहीं पूछता । व्यापारी अपने अपने संगठन बनाकर "प्रपोजल या रिक्वेस्ट लेटर" या नए नए मेमोरेंडम लेकर सरकारी दफ्तरों के बाहर खड़ा रहता है लेकिन उनकी कही कोई सुनवाई नहीं होती। व्यापारियों से खचाखच भरी इस मीटिंग में बावा ने दावा करते कहा कि अब व्यापारियों ने अपना एक शेर तरुण जैन बावा के रूप में खड़ा कर दिया जो उनके लिए लड़ेगा भी और जीतेगा भी और व्यापर जगत की बढ़ोतरी के लिए तन मन से सेवा भी करेगा । अब व्यापारी सरकारी दफ्तरों के बाहर नहीं दिखेगा बल्कि सरकार अब खुद चलके व्यापारी के पास आएगी। इस मीटिंग में सी मोहन इंटरनेशनल से इन्दर मोहन जैन , बीकेटीके चेयरमैन रूप लाल जैन , केडी फैब्रिक्स से नवीन, ठुकराल ट्रेडर्स से कीमती ठुकराल , स्वीटी फैब्रिक्स से कीमती राज जैन , जे एम्म होज़री से ब्रिज मोहन घंड , चमन होज़री से राजीव कुमार , पप्पू धीर , एकता डाइंग एंड फिनिशिंग हाउस से सुभाष सैनी, सनराइज फैब्रिक्स से विपन, अश्वनी जैन समुन्दर गारमेंट्स , के के गुप्ता, मुनीश गोयल , दुआ गारमेंट्स से एएस दुआ और अन्य कारोबारी मौजूद थे।

Tarun Jain Bawa Got The Support Of Businessmen In Ludhiana West



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं