September 18, 2026 01:49:53
भाजपा सरकार बनने पर कांग्रेसियो की तिजौरियों से सरकारी योजनाओं के फंड निकाल करेंगे गरीबों की छतें पक

भाजपा सरकार बनने पर कांग्रेसियो की तिजौरियों से सरकारी योजनाओं के फंड निकाल करेंगे गरीबों की छतें पक्की : गुरदेव शर्मा देबी

शिवाजी नगर, न्यू शिवाजी नगर, इस्लाम गंज,न्यू माधोपुरी में किया नुकक्ड़ृ जनसभाओ को संबोधित

Feb3,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

विधानसभा सैंट्रल से भाजपा उम्मीदवार गुरदेव शर्मा देबी चुनाव प्रचार को तेज करते हुए वार्ड-55 के न्यू शिवाजी नगर में नुक्कड़ बैठक, वार्ड-57 के शिवाजी नगर व कृपाल नगर में मिंटिग व डोर-टू-डोर प्रचार, इस्लाम गंज में मिटिंग, वार्ड-56 में मिंटिग, न्यू माधोपुरी व चीमा कालोनी में चुनावी जनसभाओं व ढोकां मोहल्ला में वोटरों से सीधा संवाद कायम कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पंहुचाई। देबी ने पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर विधानसभा सैंट्रल की नुहार बदलने की भरोसा देते हुए कहा कि जब-जब भाजपा राज्य में सतासीन हुई तब-तब ही क्षेत्र में बहुपक्षीय विकास हुआ। जब-जब कांग्रेस सतासीन हुई तो कांग्रेसी विधायक ने अपने परिवार का ही विकास किया। कच्चे मकानों को पक्का करने के लिए पंजाब निर्माण योजना के तहत गरीबों की बजाए कांग्रेसियो को 15 करोड़ रुपये के फंड वितरित करने पर उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के गठन के बाद इस फंड के दुरुपयोग की निष्पक्ष जांच करवा कर कांग्रेसियो की तिजौरियों से पैसे निकाल जरुरतमंद व गरीब परिवारों के मकानों की छतें पक्की करवाएंगे। वहीं कांग्रेसी विधायक के इशारे पर गरीबों का अधिकार छीनने वाले सरकारी अधिकारियो से भी हिसाब चुकता करेंगे। इस अवसर पर चौधरी यशपाल, रजनीश धीमान, युवराज मल्हौत्रा साबू ,जसबीर सिंह जस्सा, गौरवजीत गोरा, सिमरजीत सिम्मू, गरीब दास, जी.एस मान, सतीश, मनीष बाली, राजिन्द्र शर्मा, सिमर सिम्मू, पवन वर्मा, सुरिन्द्र वर्मा, सुमित बेदी, सोहन लाल, कवलजीत सिंह, अमित भाटिया, ऊषा शर्मा , रीटा जोशी, छोटी प्रधान, विक्की सहोता, कपिल कत्याल व अमित सचदेवा सहित अन्य भी उपस्थित रहे। ---------

Bjp Candidate Door To Door Campaign In Central Assembly



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं