September 18, 2026 04:23:33
इलेक्शन कमीशन का मंत्री आशू को झटका- मंत्री का चुनाव प्रचार करने वाला इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्लर्क क

इलेक्शन कमीशन का मंत्री आशू को झटका- मंत्री का चुनाव प्रचार करने वाला इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्लर्क का अमृतसर तबादला

Feb3,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

चुनाव आयोग की ओर से लुधियाना वेस्ट से कांग्रेस के उम्मीदवार व मौजूदा कैबिनेट मंंत्री भारत भूषण आशू को झटका देते हुए उनके चुनाव प्रचार में जुटे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्लर्क परमजीत सिंह का अमृतसर ट्रस्ट तबादला कर दिया है और इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से अमल में लाने को कह दिया है। ये आदेश आज ही लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पहुंचे थे और उसके बाद तुरंत ही क्लर्क परमजीत सिंह की अमृतसर रवानगी भी कर दी गई है। चुनाव आयोग की सिफारिश पर ये आदेश लोकल गर्वमेंट के डायरेक्टर की ओर से जारी किए गए हैं। इन आदेशों के साथ साथ लोकल गर्वमेंट ने क्लर्क परमजीत सिंह को अपनी सफाई देने के लिए 21 दिन का नोटिस भी जारी किया है। इस नोटिस में उससे पूछा गया है कि जो उस पर दोष लगे हैं, उसे वे सही मानता है या नहीं। इस संबंधी वे लुधियाना चुनाव आयोग के दफतर से समय लेकर वहां पर आ अपनी खिलाफ आई शिकायत को देख सकता है और उस लिहाज से अपना जबााव 21 दिन के भीतर फाइल कर सकता है। अगर वे 21 दिन में अपना जबाव फाइल नहीं करता तो उसके खिलाफ लगाए गए दोष सही माने जाएंगे और उसके खिलाफ अगली कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। ---- कैेबिनेट मंत्री आशू की प्रचार सामाग्री हाथ में पकड़ कर रहा था प्रचार गौर हो कि क्लर्क परमजीत सिंह कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू से संबंधित कामों को करवाने के लिए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की एक बड़ी कड़ी था और सूत्र बताते हैं कि ट्रस्ट में एलडीपी प्लाटों की अलॉटमेंट को सरकार के पास भेजे गए प्रस्तावों की नोटिंग भी उसकी ओर से ही तैयार की गई थी। इतना ही नहीं आशू से नजदीकी होने के चलते वे ट्रस्ट के अन्य स्टाफ को भी धमका कर रखता था। इसके साथ साथ पिछले दो सालों में किचलू नगर में नई कोठी व नई इनोवा कार खरीदने से ये क्लर्क पहले ही आफिस में चर्चा में बना हुआ है। करीब एक सप्ताह पहले परमजीत सिंह का आशू गुट के कुछ समर्थकों के साथ डोर टू डोर प्रचार करते व हाथों में आशू की प्रचार सामाग्री पकड़ उसका फोटो वायरल हुआ था। जिसके लेकर एक शिकायत पंजाब चुनाव आयोग के पास पहुंच गई थी। जिसके बाद जिला चुनाव आयोग ने इस शिकायत पर अपनी कार्रवाई करते हुए उसके तबादले की सिफारिश स्थानीय निकाय विभाग को की थी।

Improvement Trust Clerk Who Campaigned For Minister Transferred To Amritsar



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं