लुधियाना के पार्क प्लाजा होटल में लुधियाना मैनेजमेंट एसोसिएशन ( एलएमए ) की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टी कैंडीडेंटस का इंडस्ट्री को लेकर अगले पांच सालों का रोड मैप जानने को टाउन हॉल विद इंडस्ट्री नाम से आयाेजित कार्यक्रम हंगामें की भेंट चढ़ गया। असल में ये पूरा मामला कैबिनेट मंत्री आशू समर्थकों की हूटिंग की वजह से हुआ और इसके चलते इस कार्यक्रम से सभी कैंडीडेट उठकर चल दिए। हुआ यूं कि कार्यक्रम में हल्का वेस्ट से कांग्रेसी उममीदवार व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू सबसे अंत में पहुंचे थे और इससे पहले सभी उम्मीदवार जिनमें अकाली दल से महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल, संयुक्त समाज मोर्चा से तरुण जैन बावा, आम आदमी पार्टी से केएनएस कंग, इंडस्ट्री पर अपना अगले पांच सालों का रोड मैप व इसकी ग्रोथ पर अपने विचार रख चुके थे और सबसे अंत में जब आशू इस कार्यक्रम में पहुंचे तो जब वे मंच पर अपनी पिछले पांच साल की कारगुजारी बताने लगे इस पर संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवाार तरुण जैन बावा ने पिछले पांच साल की बजाय अगले पांच साल की प्लानिंग बताने को कहा गया। जिस पर इस कार्यक्रम में पहुंचे उनके समर्थक सन्नी भल्ला व अन्य की ओर से हूटिंग शुरु कर दी गई। हालांकि ये मामला इस बैठक में लगातार ही चल रहा था। जब तरुण जैन बावा स्टेज पर बोले तब भी सन्नी भल्ला लगातार टोका टोकी रवैये में दिखाई दिए। जिसके बाद इस कार्यक्रम के आयोजकों में एक हरप्रीत कंग व सन्नी भल्ला गुट के साथ बहसबाजी हो गई और एक दूसरे को समझने के प्रयास में पूरा मामला गर्मा गया। कंग का कहना था कि इस कार्यक्रम को मैनेज करने को वे सब हैं,इसके लिए उनकी किसी नसीहत की जरुरत नहीं। मौके पर मामला ब़ढ़ता देखकार्यक्रम में बैठे अन्य कैंडीडेटस व कारोबारियों ने निकलना ही सही समझा और देखते ही देखते सब इस कार्यक्रम से निकल लिए।
Uproar In Lma Meeting After Ashu Supporters Hooting