पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को होने जा रहे मतदान से पहले ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी को गिरफ्तार कर लिया। हनी की गिरफ्तारी से अब यह भी संभावनाएं बढ़ रही है कि ईडी के हाथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर भी अगले दिनों में बढ़ सकते हैं। 2008 के एक मामले में ईडी ने हाल ही में हनी के निवास मोहाली के अलावा लुधियाना व अन्य जगह पर रेड की थी। ईडी की रेड में हनी और उनके नजदीकी दोस्त संदीप के लुधियाना स्थित निवास से 10 करोड़ कैश मिला था । जिस पर पंजाब में काफी सियासी हो-हल्ला हुआ। विपक्ष ने इसके लिए सीएम चन्नी पर निशाना साधा। चन्नी ने उनके भांजे से किसी प्रकार के कारोबारी सबन्ध को गलत बताते हुए सियासी रंजिश बताया। मालूम रहे कि कांग्रेस 6 फरवरी को पंजाब चनाव के लिए चन्नी या नवजोत सिधू में से किसी एक को पार्टी सीएम चेहरे का ऐलान कर सकती है और ऐसे में सीएम चन्नी के भांजे की गिरफ्तारी से मुख्यमंत्री के नाम पर चन्नी के नाम की मोहर लगने पर कई तरह के सवाल उठने तह है। चन्नी के नाम और मुहर लगने के कयास भी लग रहे है।देखना होगा कि कांग्रेस क्या रुख अपनाती है?
Ed Arrest Cm Channi Nephew Bhupinder Hunny