September 19, 2026 01:20:02
भाजपा सरकार बनने पर विधानसभा सैंट्रल में नशा तस्करी का नैटवर्क ध्वस्त कर युवा पीढ़ी का सवारेंगे भविष

भाजपा सरकार बनने पर विधानसभा सैंट्रल में नशा तस्करी का नैटवर्क ध्वस्त कर युवा पीढ़ी का सवारेंगे भविष्य : गुरदेव शर्मा देबी

Feb4,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना। भाजपा उम्मीदवार गुरदेव शर्मा देबी ने विधानसभा सैंट्रल के न्यू माधोपुरी, हरचरण नगर में हर घर में दस्तक देकर भाजपा की नितियों की जानकारी दी। वहीं हरगोबिंद नगर, रणजीत सिंह पार्क,सूफियां चौंक स्थित सरजीवन हौजरी, हरचरण नगर में पवन जी के निवास पर आयोजित बैठकों में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधानसभा सैंट्रल के विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से पांच वर्ष में अपनी तरफ से करवाए जाने वाले विकास की जानकारी दी। देबी ने कांग्रेसी विधायक की तरफ से बिना किसी योजना के करवाए जा रहे बेतरतीब विकास से हो रही जनता के खून पसीने से एकित्रत किए टैक्सों से प्राप्त राशि की बर्बादी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार बनने योजनाबद्ध ढंग से विकास होगा। कांग्रेस सरकार के शासनकाल में विधानसभा सैंट्रल में खुलेआम हो रही नशा तस्करी का नैटवर्क ध्वस्त कर बर्बाद होती युवा पीढ़ी के भविष्य को संवारने की कवायद शुरु की जाएगी। महिलाओं के लिए स्वरोजगार के लिए योजनाएं तैयार होगी। बीमार सिविल अस्पताल के स्वास्थय में सुधार कर अच्छे इलाज की व्यवस्था होगी। इस दौरान हौजरी निर्माता मलकीत जानागल व रमेश जैन बिटट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए पंजाब में भी भाजपा सरकार बनने पर केंद्र की योजनाओ का सीधा लाभ हर नागरिक को मिलेगा। इस अवसर पर चौधरी यशपाल, एडवोकेट चोपड़ा,राजिन्द्र खतरी,अमरजीत,राकेश कपूर लाटा, जगप्रीत, सुरिन्द्र अडवानी, अशोक जैन, सुर्दशन जैन, अमित मितल, राजीव कालड़ा, कपिल कत्याल, सिमर सिम्मू,राज सैनी, पवन जी सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Gurdev Sharma Debi Door To Door Campaign



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं