September 19, 2026 01:19:57
विधानसभा सैंट्रल से शिव सेना बालठाकरे के उम्मीदवार शिव सेना को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल

विधानसभा सैंट्रल से शिव सेना बालठाकरे के उम्मीदवार शिव सेना को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल

Feb4,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना। विधानसभा सैंट्रल से शिव सेना बालठाकरे के उम्मीदवार दीपक अरोड़ा ने साथियों सहित शिव सेना को अलविदा कह कर कांग्रेस उम्मीदवार सुरिन्द्र डाबर को खुला सर्मथन देने की घोषणा की। विधायक सुरिन्द्र डाबर ने अरोड़ा सहित अन्य शिव सैनिकों का स्वागत कर कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। सुरिन्द्र डाबर ने विधानसभा सैंट्रल में कांग्रेस के पक्ष में चल रही राजनितिक लहर का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता चुनावी मैदान में उतरे भाजपा,आप व अकाली दल के उम्मीदवारों के झूटे वायदों को दरकिनार कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर राज्य में कांग्रेस सरकार के गठन के लिए नींव मजबूत करने का मन बना लिया है। कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता के चलते हर वर्ग के लोग अपनी-अपनी पार्टियो को छोड़ कांग्रेस की तरफ रुख कर रहे हैं। विधानसभा सैंट्रल में अपने कार्यकाल में हुए विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र का कोई ऐसे कोना नहीं है। जिसमें कोई न कोई विकास कार्य चल न रहा हो। शिव सेना को अलविदा कह कर कांग्रेस में शामिल हुए दीपक अरोड़ा ने कहा कि सुरिन्द्र डाबर की तरफ से करवाए विकास से प्रभावित होकर उन्होने शिव सेना के प्लेटफार्म से चुनावी मैदान में उतरने की बजाए कांग्रेस के पक्ष में उतरने का मन बनाया है। दूसरी तरफ वार्ड-54 के हबीब रोड व खुडड् मोहल्ला में जनसभा, वार्ड-59 में विक्की डाबर के नेतृत्व में किला मोहल्ला में दलीप थापर की तरफ बैठक और वार्ड-58 में पार्षद काला नवकार जैन और पूर्व पार्षद सुमित मल्हौत्रा की अध्यक्षता में एकित्रत इलाका निवासियो के रुबरु होकर सुरिन्द्र डाबर ने विधानसभा सैंट्रल के लिए तैयार की अगले पांच वर्ष की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर लक्की सूद, अरोड़ा के साथ राजिन्द्र भाटिया, हरीश कुमार विक्की, रामजी, अमोल, राजू, नौनी,शिबू,शर्मा जी, सहज, साहिल, मेहता लुधियाना, नैतिक अरोड़ा, सुनील घई, रमेश कंिडयारे, बलजीत सिंह, राजू नाहर भी शिवसेना को अलविदा कह कर कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर दिनेश मरवाहा, विपन अरोड़ा, विपन कल्याण, कमल बस्सी, राजू ओबराय, रवि अटवाल, रमन रमेश मसीह, लाला जीवन कुमार, दलीप थापर, सतीश कुमार, इंदू थापर, नील कुमार, मानव थापर, विराट, रवि कुमार सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Surinder Dawar Door To Door Campaign



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं