September 19, 2026 01:19:33
राहुल गांधी कल लुधियाना में करेंगे सिद्धू या चन्नी सीएम फेस का एलान, कल होगी वर्चुअल बैठक

राहुल गांधी कल लुधियाना में करेंगे सिद्धू या चन्नी सीएम फेस का एलान, कल होगी वर्चुअल बैठक

Feb5,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कल राहुल गांधी लुधियाना में एक वर्चुअल रैली में हिस्सा लेंगे और कल ही उनकी ओर से पंजाब में कांग्रेस का सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी होंगे या नवजोत सिंह सिद्धू इसका ऐलान भी संभव है । गौर हो कि कांग्रेस हाईकमान पिछले कुछ दिनों से पंजाब में सीएम फेस कौन होगा,इसका लगातार पब्लिक से सर्वे के जरिए डाटा जुटा रही है और सूत्रों की मानें तो पार्टी भी अंदर खाते तय कर चुकी है कि किसे पंजाब की कमान थमाई जाए । लेकिन चुनाव से ठीक पहले इस एलान का पंजाब कांग्रेस की राजनीति पर क्या असर आता है, यह भी देखने वाली बात होगी । बड़ी बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का भांजा ईडी की हिरासत में है । ऐसे में चन्नी की दागदार हुई सीएम छवि के बावजूद उन्हें सीएम फेस ऐलान करना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा और वहीं दूसरी ओर नवजोत सिंह सिद्धू भी सीधे-सीधे सीएम फेस को लेकर कांग्रेस हाईकमान को घेरने में जुटे हुए हैं । इससे एक बात साफ है कि राहुल गांधी चाहे किसी भी नाम का ऐलान करें कांग्रेस में बगावत होनी तय मानी जा रही है ।गौर हो कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के अंदर के माफिया राज को खत्म करने की दुहाई देते रहे हैं और इन आरोपों को घेरे में खुद पंजाब के सीएम के आने के बाद पूरा मामला कुछ और ही रूप दिखाई दे रहा है। बात करें कांग्रेस के भीतरी कलह की तो कांग्रेस के अधिकतर कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को सीएम फेस एलान किए जाने के हक में नहीं है और इस मामले में चरणजीत सिंह चन्नी का पलड़ा भारी है। इसके साथ साथ सूत्रों की माने तो कांग्रेस हाईकमान की ओर से करवाए गए सर्वे में भी चन्नी आगे बताए जा रहे हैं । ऐसे में कांग्रेस के सीएम एलान के साथ पार्टी में कितनी बगावत होती है और किस स्तर पर होती है कि आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।

Who Is Cm Face In Punjab Congress

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं