September 19, 2026 01:18:21
पंजाब में भाजपा की सरकार आने पर विकास कार्यों में लाई जाएगी तेजी : हरदीप पुरी

पंजाब में भाजपा की सरकार आने पर विकास कार्यों में लाई जाएगी तेजी : हरदीप पुरी

हल्के में लोगो के मिल रहे प्यार ने की जीत पक्की: ऐडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू

Feb5,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना, 5 फरवरी केन्द्रीय पैट्रोलियम व शहरी विकास मामलो के मंत्री हरदीप पुरी ने लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू के नेतृत्व में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ढांचागत सुविधाओं पर एक लाख करोड रूपया खर्च करेगी ताकि प्रदेश के लोगो को जहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो वहीं प्रदेश में उद्योग, व्यापार फूले फले। पंजाब में भ्रष्टाचार, नशा माफिया, भू माफिया, रेत माफिया, शराब माफिया के प्रति सरकार की नीति जीरो टालरेंस की होगी। पुरी ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी उम्मीदवार ने मंत्री रहते हुए विकास कार्यो को भ्रष्टाचार की भेंट चढा दिया पंरतु इस क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार स्वच्छ छवि के एडवोकेट बिक्रम सिद्धू लुधियाना पश्चिमी क्षेत्र की नुहार बदलेगेंं। भाजपा ने जो संकल्प पत्र पेश करके नशामुक्त पंजाब, खुशहाल किसान, 300 यूनिट फ्री बिजली देने, सरकारी विभागो में सभी रिक्तियां एक वर्ष में भरने, बेरोजगार सनातको को 2 वर्ष के लिए 4 हजार रूपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने, 5 एकड से कम भूमि वाले किसानो के कृषि ऋण माफ करने, उद्योगों को हुए नुकसान पर श्वेत पत्र जारी करने, पुलिस बल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने, बुर्जुगो, विकलांगो व विधवाओं के लिए पैंशन की राशि बढाकर 3 हजार रूपये करने के जो निर्णय लिये उन्हें लागू किया जायेगा। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि वे कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जड से मिटाकर विकास की गंगा बहाने के लिए चुनाव मैदान में है, व्यापार व उद्योग को प्रफुलित किया जायेगा, युवाओं का विदेशों में हो रहा पलायन रोककर उनकी शक्ति का पंजाब के विकास में प्रयोग किया जायेगा। इस अवसर पर एडवोकेट बिक्रम सिद्धू, जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंगल, राम गुप्ता,की तरफ से हरदीप पुरी का स्वागत किया। इस अवसर पर रेशम जीत सिंह गाबा,नितिन महाजन,अभिषेक विज,प्रेम गुप्ता,धर्मपाल गुप्ता,हरप्रीत सिंह,राजन,पियूष जैन,जतिंदर सिंह सेखों, गुरभेज सिंह,एडवोकेट जी बी एस ढिल्लो,डॉक्टर शेखर सिंगला, एस .सी. गर्ग एससी गुप्ता, सुरिंदर पाल सिंह, सुरिंदर पाल सेठी, राजीव जैन, सतनाम सिंह पुरी, राजिंदर पाल आहूजा, गुलशन अरोड़ा, दीपक गुप्ता, अश्विनी कुमार, कुणाल बजाज, कपिल बजाज, गौरव सिंगला, के अतिरिक्त बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Development Works Will Be Accelerated When Bjp Government Comes In Punjab



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं