विधानसभा सैंट्रल से भाजपा उम्मीदवार गुरदेव शर्मा देबी ने शिवाजी नगर, गणेश नगर, न्यू शिवाजी नगर, न्यू माधोपुरी, नीम वाला चौंक, राम नगर, सुभानी बिल्डिग , सैंदां चौंक, विजय नगर सहित अन्य क्षेत्रों नुक्कड़ बैठकों व चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर विधानसभा सैंट्रल के विकास के लिए वोट मांगे। शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकारी स्कूलों में उच्च स्तर की शिक्षा के साथ-साथ कम्पयूटर प्रयोगशाला व खेल के मैदानों की व्यवसथा करने का भरोसा देते हुए देबी ने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर हर पंजाब विद्यार्थी को उच्च शिक्षा पर खर्च करने के लिए क्रेडिट सुविधा कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे। भाजपा सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाए गए इस क्रेडिट सुविधा कार्ड की लिमिट पांच लाख रुपये होगी। शिक्षा के लिए क्रेडिट सुविधा मिलने से विद्यार्थी अपनी मर्जी से किसी भी कालेज में अपनी मर्जी के साथ-साथ फीस जमा करवा कर शिक्षा हासिल कर सकेगा। उसे इस सहायता के लिए किसी सरकारी कार्यलय या फिर अधिकारी के समक्ष हाथ नहीं फैलाने पड़ेंगे। विधानसभा सैंट्रल में सता पक्ष की तरफ से किए जा रहे झूठे विकास के दावों की पोल खोलते हुए भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि दो दिन की बरसात ने 10 वर्ष से कांग्रेस विधायक की तरफ से करवाए जा रहे विकास के दावों की पोल खोल कर रख दी है। इस अवसर पर डी.पी खोसला, ओम प्रकाश रतड़ा,देवी सहाय टंडन, मुकेश गौतम,गौरवजीत गोरा,राजिन्द्र भाटिया,साहिब सिंह, कपिल कत्याल, सिमरन सिम्मू, राजीव कालड़ा. अमित मितल, हिमांशू, आदर्श$,अमन कुमरा,शाहिद सैफी, राजीव शर्मा,मनीष बेदी,राजिन्द्र शर्मा,े हरीश गुंबर,अभिषेक शर्मा,अनिल झा,अनिल वालिया सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
Gurdev Sharma Debi Campaigned Door To Door