कांग्रेस की ओर से पंजाब में सीएम के चेहरे की घोषणा के साथ बगावती विस्फोट ना हो हो जाए इसको लेकर लुधियाना के हयात होटल में राहुल गांधी की ओर से पंजाब के राजनीति से जुड़े दिग्गज नेताओं जिनमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सीनियर कांग्रेसी नेता सुनील जाखड़ के साथ मंथन का दौर जारी है। राहुल गांधी ने दोपहर 1:30 बजे हर्षिला रिजॉर्ट फिरोजपुर रोड में पहुंचना था, लेकिन अभी तक यह कार्यक्रम आरंभ नहीं हो पाया है। हालांकि गिल हलके से कांग्रेस के विधायक कुलदीप वैद की ओर से राहुल गांधी के ऐलान से पहले ही चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चेहरा होने का दावा आज सुबह ही कर दिया गया है।
Congress Brainstorming Continues At Hotel Hyatt Before The Announcement Of Cm Face In Punjab