माफिया राज को अगर जड़ से खत्म करना है तो शहरवासी झाड़ू के पक्ष में वोट करें । यह बात आज विधानसभा पश्चिमी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी ने बीआरएस नगर, राजगुरूनगर और कई अन्य इलाकों में डोर टू डोर प्रचार दौरान कही । गोगी ने इस दौरान कहा कि पंजाब वासियों को अगर कोई सस्ती बिजली, बेहतरीन शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं दे सकता है तो वह केवल आम आदमी पार्टी है । उन्होंने दावा करते कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मॉडल का विस्तार किया है, वे पूरे पंजाब वासियों के लिए एक बड़ा उदाहरण है । उन्होंने कहा कि मौजूदा पंजाब में कांग्रेस की सरकार रेत माफिया, ड्रग माफिया, वेट चोरी महंगी बिजली के जरिए आम जनता को लूटती रही है उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की ओर से पंजाब में सस्ती बिजली और गरीबों को फ्री बिजली देने के ऐलान के बाद ही कांग्रेस को भी पंजाब में सस्ती बिजली देने की याद आ गई । अरविंद केजरीवाल ने यह सब कुछ दिल्ली वासियों को करके दिखाया है। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक और मौजूदा कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू पर भी निशाना साधते कहा कि उन्होंने अपनी विधानसभा का कम और खुद का विस्तार ज्यादा किया है। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे टाइल्स लगवा कर इसे स्मार्ट सिटी नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि 3 महीने के भीतर ही बेस्ट विधानसभा में बनी 90 फ़ीसदी सड़कें टूट चुकी हैं और इसमें ली गई मोटी कमीशन का खेल जिम्मेवार है। गोगी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री की ओर से अपने ऑफिस में बुलाकर आम जनता की की गई बेइज्जती का बदला अब उनकी विधानसभा के लोग झाड़ू के पक्ष में वोट देकर लेंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह कपिल कुमार मनोज कुमार वरिंदर कुमार सुनील शर्मा व अन्य मौजूद थे।
Aam Aadami Party Candidate Gurpreet Gogi Door To Door Campaign