आत्म नगर विधानसभा में अज्ञात लोगों ने ईटें बरसते हुए कांग्रेस के उम्मीदवार कमलजीत सिंह कड़वल की फॉरच्यूनर कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। जानकारी मुताबिक कमलजीत सिंह कड़वल अपने समर्थकों के साथ डाबा में डोर टू डोर प्रचार व एक मीटिंग करने को आए थे। इसके लिए वे अपनी गाड़ी बाहर सड़क पर खड़ी कर अंदर की गलियों में निकल गए। इसी बीच पीछे से इस गाड़ी पर कुछ युवकों ने ईट पत्थर व लोहें की रोडों से हमला कर तोड़फोड़ शुरु कर दी। जिसके बाद पूरे इलाके में संवदेनशील माहौल पैदा हो गया और कुछ ही देर में मौके पर कड़वल समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। ये पूरा मामला मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। शक जताया जा रहा है कि हमलावर बैंस समर्थक हो सकते हैं, क्यों कि करीब 15 दिन पहले भी एक होर्डिंग को लेकर बैंस व कड़वल समर्थक आमने सामने हो गए थे और तब भी दोनों पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।
The Car Of Congress Candidate Kadwal Was Attacked With Bricks