September 19, 2026 01:19:34
डाबर बोले, विधानसभा सैंट्रल में कांग्रेस की जीत तय, चुनाव मात्र औपचारिकता

डाबर बोले, विधानसभा सैंट्रल में कांग्रेस की जीत तय, चुनाव मात्र औपचारिकता

Feb8,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

विधानसभा सैंट्रल से कांग्रेस प्रत्याशी सुरिन्द्र डाबर के पक्ष में पार्षद गुरदीप नीटू की अध्यक्षता में अमरपुरा चौंक में आयोजित चुनावी सभा सहित न्यू शिवाजी नगर, हरि करतार कालोनी,हजूरी रोड, इस्लाम गंज स्थित जंज घर, गौशाला रोड, बाजवा नगर स्थित अरोड़वंश धर्मशाला, फील्ड गंज के अलग-अलग कूचों, तिलक नगर,न्यू किदवई नगर, हरबंसपुरा, माधोपुरी में आयोजित चुनावी बैठकों नुक्कड़ सभाओं को विधायक सुरिन्द्र डाबर ने संबोधित कर डोर-टू-डोर प्रचार कर अपने कार्यकाल में करवाए विकास की जानकारी दी। चुनाव प्रचार के दौरान युवा, महिला व बुर्जगों ने डाबर को तिलक लगाकर विजयश्री का आर्शीवाद दिया। सुरिन्द्र डाबर ने चुनाव प्रचार के दौरान हर वर्ग के लोगो से मिले प्यार को कांग्रेस व डाबर परिवार की अनमोल पूंजी बताते हुए कहा कि स्थानीय लोगो का प्यार ही हर बार उनकी जीत की नींव को मजबूत करता है। आम आदमी पार्टी व भाजपा उम्मीदवारों की तरफ से विकास के नाम किए जा रहे कूड़ प्रचार पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होने कहा कि क्षेत्र की जनता पांच वर्ष बाद चुनावी मौसम में घरों से निकलने वाले राजनितिक दलों पर पूर्व समय की तरह इस बार भी विश्वास नहीं करेगी। जनता से मिल रहे प्यार से उत्साहित डाबर ने कहा विधानसभा सैंट्रल में कांग्रेस की जीत तय है, चुनाव तो मात्र औपचारिकता है। दूसरी तरफ विधायक डाबर के बेटे मानिक डाबर, पत्नी नीलम डाबर व भाभी सुनीता डाबर ने वार्ड-62, 56, 57, 54, 8 और वार्ड-20 सहित आसपास के क्षेत्रो में डोर-टू-डोर प्रचार किया। इस दौरान उन्होने विभिन्न स्थलों पर मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पवन मेहता,सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुन्दर मल्हौत्रा, पार्षद गुरदीप नीटू,पार्षद राजा घायल,पार्षद पिंकी बांसल, पार्षद अनिल मल्हौत्रा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विपन अरोड़ा व गुरमुख मिट्ठू, दर्शन डाबर, लक्ष्मी गुप्ता, विक्की डाबर, कुलदीप कुक्कू, कपिल बहिड़ा, हरगोबिद महेश खन्ना,भुपिन्द्र सिंह,विक्की कालड़ा,राजू लांबा,बिशनदास,दीपक बजाज,राज कुमार पप्पी,सोनू, मोनू, डी सी कपूर, लव्ली कपूर, जसवीर सिंह, हरीश कुमार, वरिन्द्र भनोट, रितेश, अमरजीत सूद, शम्मी लहर, अमित आहूजा, प्रमिन्द्र सिंह, हितेश, जयकृष्ण, घनश्याम चोपड़ा, विवेक गुप्ता, रवि कपूर,रजत कपूर,सचिन विज,दविन्द्र अरोड़ा,सुभाष गाबा,रमेश गाबा,अमरजीत बिल्ला,राकेश कपूर,राज कुमार सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Dawar Said Congress Victory In The Assembly Central Is Certain



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं