September 19, 2026 01:19:52
लुधियाना वेस्ट विधान सभा में तरुण जैन बावा का कारोबारियों के बीच प्रचार, बोले विधायक बन कर भेजो लूंग

लुधियाना वेस्ट विधान सभा में तरुण जैन बावा का कारोबारियों के बीच प्रचार, बोले विधायक बन कर भेजो लूंगा एक रुपए महीना सैलरी

राजनीति हो चुकी है बेहद गंदी इसे सुधारने के लिए अच्छे लोगों की जरूरत- बावा

Feb10,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना की वेस्ट विधानसभा से चुनाव लड़ रहे संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार और कारोबारी नेता तरुण जैन बाबा की ओर से नए अंदाज में किए जा रहे प्रचार से सभी पार्टी उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ती दिखाई देने लगी है । तरुण जैन बाबा ने कारोबारियों को संबोधित करते हुए साफ किया कि अगर वे उन्हें चुनकर विधायक लाते हैं तो वह हर महीने ₹1 वेतन लेंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि राजनीति बेहद गंदी हो चुकी है,लेकिन नया पंजाब बनाने को और इस गंदी राजनीति को बदलने के लिए अच्छे लोगों को आगे आने की जरूरत है, जिसकी शुरुआत मैंने की है। उन्होंने कहा कि मैं कोई राजनीतिज्ञ नहीं हूं केवल इस सिस्टम में बदलाव लाने की मेरी एक पहल है। बावा ने यह भी साफ किया कि जिस इमानदारी का मैं दावा कर रहा हूं उसकी शुरुआत मैं अभी से कर रहा हूं। मुझे चुनाव लड़ने के लिए भी किसी साथी से लाखों रुपए के फंड की जरूरत नहीं बल्कि केवल एक रुपए देकर आप मुझे इस चुनाव के लिए आशीर्वाद दे सकते हैं। यह बात उन्होंने आज महाराजा रीजेंसी में कारोबारियों की बुलाई जनसभा में कहीं। बावा ने कहा कि पंजाब का सिस्टम पूरी तरह से खोखला हो चुका है यही कारण है कि हर किसी बड़े प्रोजेक्ट में करोड़ों रुपए की कमीशन का खेल चलता है। जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और अफसरों का हिस्सा रहता है । यही कारण है कि ना तो कोई प्रोजेक्ट नियमित समय में कंप्लीट हो पाता है और इसी कारण ऐसे प्रोजेक्ट के पूरा होते-होते इसकी कैपेसिटी कम पड़ जाती है और इसके बाद फिर सालों करोड़ों रुपया सरकारी खजाने से खर्च किया जाता है । उन्होंने कहा शहर की सड़कें देख ले, नगर निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट देख ले, 6 महीने के भीतर सड़कों के किनारे लगाई टाइलें देख ले, शहर में स्मार्ट सिटी के तहत चलते प्रोजेक्ट देख लें या 3 महीने में बनी सड़कें देख ले, आपको खुद ब खुद बड़े घोटाले की बू इन में आ जाएगी।

Candidate Tarun Jain Bawa Election Campaign



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं