September 19, 2026 01:20:04
देबी ने स्वस्थ विधानसभा सैंट्रल के निर्माण के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की कि अपील

देबी ने स्वस्थ विधानसभा सैंट्रल के निर्माण के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की कि अपील

कहा, लड़कियो व महिलाओ के लिए जिम स्थापित कर बनाएंगे खेलों के लिए टीमें

Feb10,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

विधानसभा सैंट्रल से भाजपा उम्मीदवार गुरदेव शर्मा देबी ने धर्मपुरा, सुभानी बिलडिंग, मोचपुरा बाजार, नौलखा गार्डन,अहाता शेर गंज में में डोर-टू डोर वोटरों के साथ संपर्क किया। सुन्दर नगर के किंग पैलेस, प्रेम नगर, केसर गंज, ढोका मोहल्ला, हरि करतार कालोनी, नरिन्द्र नगर, महाराजा रणजीत सिंह पार्क, न्यू माधोपुरी, शिवाजी नगर, बैंजिमन रोड, खुड्ड मुहल्ला, इंकबाल चौंक सहित विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ बैठकों को संबोधित किया। वहीं दरेसी ग्रांउड में प्रहलाद जी की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा में गुजराती समाज के भारी हजूम ने भाजपा प्रत्याशी देबी के पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान गुरदेव शर्मा देबी ने स्वस्थ विधानसभा सैंट्रल के निर्माण के अपने सपनो को साकार करने के लिए वोट मांगते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर कांग्रेसी विधायक की तरफ से करवाए बिना योजना के विकास कार्यो को सुधार कर पूरे क्षेत्र को स्वस्थ बनाकर विकासशील क्षेत्र बनाया जाएगा। हर वार्ड में लड़कियों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रशिक्षित कर टीमों का गठन कर अंडर विधानसभा मुकाबले करवाए जाएंगे। तीन-तीन वार्डो में महिलाओ के लिए संयुक्त रुप से जिम स्थापित होंगे। स्वतंत्रता से पूर्व आजादी के लिए कुर्बानियां देने वाले व आजादी के बाद देश की एकता व अंखडता के लिए शहीद होने वाले शहीदों के इतिहास से युवा वर्ग को प्रेरित करने के लिए विधानसभा के बीचोडबीच लायब्रेरी स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरकेश मितल, सुनील मेहरा, सुरिन्द्र भाटिया बिट्ट्ू, पार्षद ओम प्रकाश रतड़ा, जैन समाज से कमल नवलखा, रमेश जैन बिट्टा, सतनाम सिंह सेठी, हिमांशु कालड़ा, राजू ओबराय, पवन मल्हौत्रा, हरीश, संत राम, बंसी, संखला,सर्व प्रकाश सूद, भरत मिलाप, कपिल कत्याल, कुंज विहारी, परमजीत सिंह पम्मा, हर्ष जी,गौरव सहित अन्य भी उपस्थित रहे। ---------

Gurdev Sharma Debi Door To Door Campaign

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं