लुधियाना 11 फरवरी भाजपा लुधियाना की तरफ से भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल के नेतृत्व में एक भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख का सम्मेलन लुधियाना के गुरुनानक भवन के बड़े ओडिटोरियम में जिसमे केंद्रीय मंत्री श्री मति मीनाक्षी लेखी जी व लोकसभा सभा सांसद अनिल फिरोजिया ,ऐन मधुकर आंध्र प्रदेश के संघठन मंत्री, हिमाचल से विधायक विनोद कुमार,हंस राज डिप्टी स्पीकर हिमाचल विधानसभा विशेष तौर से उपस्थित हुए । भाजपा कार्यकारिणी मंडल ने बैठक कर भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई। इस मौके पर भाजपा नेताओ ने बूथ स्तर पर भाजपा को और मजबूत करने पर जोर दिया ! इसमें भाजपा मंडलों के प्रधानों के साथ साथ मंडलों के महामंत्री व लुधियाना भाजपा के 375 भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुखों ने हिस्सा लिया ! बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे बूथ सही ढंग से कार्य कर रहे है और उनके लिए और भी अच्छी रणनीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा, तो शक्ति केंद्र भी और मजबूत हो जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी जी ने कहा कि भाजपा की इलाके में और मजबूती के लिए भाजपा की रणनीति और जनहित के लिए चलाए जा रहे विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने के लिए बूथ स्तर का सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला महासचिव कांतेन्दु शर्मा,राम गुप्ता,भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान किरण शर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,योगेंदर मकोल ,महेश शर्मा,हर्ष शर्मा,एस.सी.मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह,युवा मोर्चा के जिला कुशग्र कश्यप, जिला सचिव अमित डोगरा,नवल जैन,संजय गोसाई,सुमन वर्मा,मीडिया सचिव डा.सतीश कुमार,प्रवक्ता विशाल गुलाटी,प्रिंस बब्बर,शिवपूरी मंडल के प्रभारी मनु अरोड़ा,आईटी व सोशल मीडिया के जिला सह सयोंजक हर्ष सरीन,भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री हरमन कौर,सीमा शर्मा,सीमा वर्मा,सुनीता अरोड़ा,सुनीता शर्मा,रीता अरोड़ा,कुलदीप कौर,रेनू राणा,सुनीता शर्मा,सभी मंडलों के प्रधान व महामंत्री और उनके पदाधिकारी मौजूद थे !
Bjp Shakti Kendra Chief Conference