विधानसभा चुनाव-2022 के मैदान में विधानसभा सैंट्रल से कांग्रेस प्रत्याशी सुरिन्द्र डाबर ने आज प्रेम नगर स्थित बाला जी मंदिर में नतमस्तक होकर आर्शीवाद लिया । बाला जी के दरबार के सेवादार बजरंग चौहान ने सिरोपा व प्रसाद भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। बाला जी का आर्शीवाद लेकर डाबर ने वार्ड-60, किदवई नगर, न्यू शिवाजी नगर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर डिविजन न. 3 के आस-पास व व समराला रोड, वार्ड-8 के कुलदीप नगर और खुई वाली गली, वार्ड-54 और 56 के विभिन्न मोहल्लों व बाजारो में डोर-टू-डोर प्रचार किया। इस दौरान वल्लभ जैन कालोनी पंहुचे डाबर को जैन समाज ने सर्मथन देकर उनकी जीत के लिए कार्य करने भरोसा दिलाया। प्रेम नगर शू मार्केट एसोसिएशन सदस्यों के साथ डाबर रुबरु हुए। विधायक डाबर ने 10 मार्च को चुनाव परिणाम के बाद चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व कांग्रेस सरकार की शुरु होने वाली दूसरी पारी में असली आम आदमी की सरकार बनेगी। जिसमें हर नागरिक के मौलिक अधिकारों की हिफाजत के साथ-साथ गरीब, मध्यमवर्गीय नागरिकों सहित आर्थिक रुप से पिछड़े हर वर्ग के लोगो के उत्थान के प्रयत्न होंगे। हर एक नागरिक के लिए दो वक्त की रोटी व सिर पर छत राज्य सरकार उपलब्ध करवाएगी। इंडस्ट्री के उत्थान के प्रयास व्यापार व व्यापारी वर्ग को पफ्रूल्लत किया जाएगा। अपने विधायक काल में विधानसभा सैंट्रल मे कच्ची छत वाले मकानों में रहने वाले लोगो को मकान पक्के करने के लिए सहायता राशि देने की जानकारी देते हुए डाबर ने कहा कि चन्नी सरकार के कार्यकाल में सैंकड़ो परिवारों को पंजाब निर्माण योजना के तहत धन राशि दी गई है। इस अवसर पर सीनीयर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्हौत्रा,पार्षद अनिल पारती, पार्षद गुरदीप नीटू, पूर्व पार्षद चंचल सिंह, विक्की डाबर, कूचा न. 11 के शू मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सेनापति अरोड़ा, विक्की जैन, विनित जैन, रिंकू मल्हौत्रा, कुलदीप कुक्कू, हरीश विक्की, अल्का मल्हौत्रा, डी.के जैन, विजय शर्मा, राकेश मल्हौत्रा, कैप्टन नवलकांत,अतुल पारती, राकेश शाही, विपन सूद, नीना मिन्हास, विनय शर्मा,असीम पारती, हनी जैन, राम मूर्ति लूंबा, राहुल कश्यप, साहिल कालिया, नितिन मरवाहा, विनोद भारती, अब्दुल राउफ अब्दुल्ला, साबिर मलिक, राजिकू हंस, विपन कल्याण, राजू सभ्रवाल, मास्टर मो.शाहिद, जावेद अख्तर, नवाबुद्दीन सैफी, मो.अशरद, अतुल,अमृतपाल सिंह,मनजीत सिंह,शंटी व विनोद गोयल सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
Surinder Dawar Convenes Meetings With Traders Businessmen In Various Wards