देश के गृहमंत्री अमित शाह ने आज लुधियाना से पंजाब में भाजपा व एनडीए की सरकार बनाने की मांग आम लोगों से की और इसके साथ ही अगले पांच सालों में उन्होंने पंजाब को खुशहाल व निरोगी बनाने का दावा भी लुधियाना के दरेसी ग्राउंड से किया। लुधियाना में इसी जगह पर करीब दस साल पहले भाजपा के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी बड़ी रैली को संबोधित किया था, लेकिन इस बार भाजपा के वर्करों में पूरा उत्साह व जोश दिखाई दिया। शाह ने पंजाब को अगले पांच सालों में पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के लिए चार जिलों में नारकोटिक ब्यूरों का सैल खोलने व इंडस्ट्री को खुशाहाल बनाने के लिए एमएसएमई सेक्टर को 4 रुपए यूनिट बिजली देने का भी एलान किया। इसके साथ साथ उन्होंने पंजाब के किसानों को भी आहवान किया कि उनकी जमीनें धीरे धीरे जहर उगलने लगी हैं और इसके लिए क्रोप चेंजिंग पैटर्न अपनाकर एक बार फिर से पंजाब किसानों की मेहनत का मूल्य उन्हें दिलाकर खुशाहाल बनाया जाएगा। शहा ने कहा कि पंजाब में भाजपा व एनडीए की सरकार बना दो, अगले पांच साल में ड्रग्स से पंजाब की विदाई का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। आज की रैली में जहां बड़े ऐलान किए गए तो वहीं शहा ने नया पंजाब भाजपा के साथ का नारा देते हुए कांग्रेस की चन्नी सरकार व केजरीवाल पर भी निशाना साधा । उन्होंने कहा कि पंजाब में जिन लोगों ने भी सरकार चलाई उन्हें व्यक्तिगत रूप से कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन किसान भाईयों को जरुर कहूंगा कि वे एक बार अपनी जमीन का परीक्षण जरुर करवा लें, कि उसकी हालत क्या हो गई है। ये जमीन जो पूरे देश का पेट भरती है, वो जमीन को खेती दायक नहीं छोड़ा। इस जमीन को धीरे धीरे जहर उगलने वाली जमीन का काम किया गया है। यहां पर क्रोप पैटर्न चेजिंग के जरिए इसमें सुधार किया जा सकता है और ये काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसानों के 50 हजार तक के सभी ऋण माफ कर दिए जाएंगे। पंजाब में धर्म परिर्वतन बड़ी समस्या हैं। ये धर्म परिर्वतन हिंदुओं व सिखों में हो रहा है। ये धर्म परिर्वतन को न चन्नी सरकार रोक सकती है और न केजरीवाल रोक सकते र्हैं। इस धर्म परिर्वतन को करवाने वालों का बाहर कर रास्ता मोदी सरकार ही कर सकती है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक एक्शन प्लान बनाया गया है और इससे पंजाब दोबारा तरक्की की राह पर चल सकेगा। अमित शाह के साथ स्टेज पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, गुरदेब शर्मा देबी, एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू, प्रवीण बांसल, प्रेम मित्तल, जगमोहन शर्मा, एसआर लददड़, जीवन गुप्ता व अन्य मौजूद थे। इससे पहले अमित शाह का चौपर गुरु नानक स्टेडियम में उतरा। जहां उनका स्वागत करने को केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लिखी, डा.सुभाष वर्मा, डीपी खोसला, दिनेश सरपाल, राजीव कतना, गुरदीप सिंह गोशा, सन्नी खोसला मौजूद थे।
Amit Shah Appealed From Ludhiana To Bring Bjp