September 17, 2026 23:37:07
डेरो के आसपास घूमने लगी पंजाब की राजनीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की राधा स्वामी डेरा प्रमुख से

डेरो के आसपास घूमने लगी पंजाब की राजनीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की राधा स्वामी डेरा प्रमुख से मुलाकात

Feb13,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी अधिक से अधिक सीटें जुटाने में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती और इसके लिए अब डेरो से चलने वाली राजनीति पर भी निशाना साधा दिया हैं। जहां कुछ दिनों पहले डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से 21 दिन की जमानत मिली, वही अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राधा स्वामी डेरा के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के साथ मुलाकात की है । इन दोनों मामलों को पंजाब के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकार बता रहे हैं कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम की जमानत का बड़ा फायदा भारतीय जनता पार्टी और उनकी पुरानी संयुक्त पार्टी शिरोमणि अकाली दल को मिल सकता है। अब इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राधा स्वामी डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के साथ मुलाकात से भी भारतीय जनता पार्टी का पंजाब में दबदबा बनना तय माना जा रहा है। बड़ी बात है कि पंजाब की राजनीति डेरो से जारी होने वाले हुकुम पर काफी हद तक आधारित है। पंजाब में इस समय राधा स्वामी डेरा सबसे बड़ा डेरा माना जाता है, जिसके हुक्म से अमृतसर जालंधर और लुधियाना बेल्ट पर बड़ा असर पड़ सकता है। वही डेरा सच्चा सौदा का दबदबा मानसा बठिंडा फिरोजपुर मुक्तसर बेल्ट पर है। ऐसे में इन विधानसभा क्षेत्र में आते उम्मीदवार को बड़ा फायदा आने वाले चुनाव में मिलता दिखाई दे सकता है।

Pm Narendra Modi Meet Radhaswami Dera Chief

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं