September 17, 2026 23:37:10
प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब में एंट्री, सीएम चन्नी के चौपर को नहीं मिली उड़ने की मंजूरी

प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब में एंट्री, सीएम चन्नी के चौपर को नहीं मिली उड़ने की मंजूरी

Feb14,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज पंजाब में एंट्री पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लिए बेहद मुश्किलों भरी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जालंधर में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे और इसलिए पंजाब में नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था। प्रोटोकॉल के तहत प्रधानमंत्री के चौपर के पंजाब में होने के चलते पूरे पंजाब में नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया जाता है। जिसके चलते पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के चौपर से उड़ने की मंजूरी में बड़ी दिक्कतें पेश आई और वे होशियारपुर में आयोजित रैली जिसमें राहुल गांधी पहुंचे थे, में भी शामिल नहीं हो पाए। इसके बाद चंडीगढ़ से सुजानपुर जाने के लिए चार घंटे के बाद उनके चौपर को उड़ने की मंजूरी मिली। इसके बाद वे सुजानपुर से जांलधर चौपर पर आना चाहते थे, लेकिन वहां भी उन्हें 45 मिनट तक मंजूरी नहीं मिल पाने पर वे कार से जालंधर के लिए रवाना हो पाए। चन्नी ने कहा कि वे पंजाब के सीएम हैं कोई आंतकवादी थोडे़ हैं। उन्होंने कहा कि मुझे जानबूझ कर रोका जा रहा है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी होशियारपुर आए हुए थे और इसके चलते उनका यहां होने वाली रैली में पहुंचना जरुरी था, लेकिन यहां मुझे देरी हो गई व यहां शामिल नहीं हो पाया। मेरे कार्यक्रम चौपर के तहत तय किए गए थे और इसको उड़ाने की मंजूरी में देरी के चलते उनके सारे कार्यक्रम डिर्स्टब हो गए। वहीं इस बारे में भाजपा के नेताओं ने कहा कि ये एक प्रोटोकॉल है और इसकी पालना जरुरी है, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री इसे राजनीतिक रंगत दे रहे हैं। 

Prime Minister Modi Entry In Punjab Cm Channy Chopper Did Not Get Permission To Fly

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं