गुरदेव शर्मा देबी ने विधानसभा सैंट्रल में चुनाव प्रचार के दौरान अमरपुरा, किला मोहल्ला, रणजीत सिंह पार्क, न्यू शिवाजी नगर व दरेसी ग्राउंड के आस पास के मोहल्लों व बाजारों में डोर-टू-डोर प्रचार कर भाजपा के लिए वोट मांगे। सुन्दर नगर, न्यू शिवाजी नगर, रड़ी मोहल्ला,वार्ड-8 में अग्रवाल धर्मशाला, वार्ड-53 में पाहवा गली और इस्लमा गंज स्थित मित्र सभा जंज घर में आयोजित मिटिंगो व वार्ड-20 में आयोजित जनसभा में उपस्थित स्थानीय लोगो को भाजपा के नवां पजाब निर्माण के सपनों को साकार करने के लिए राज्य में भाजपा की मजबूत भावी सरकार के लिए जन सर्मथन देने की अपील की। भाजपा उम्मीदवार गुरदेव देबी ने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के नेतृत्व में पंजाब में कांग्रेस की मजबूर सरकार के 111 दिन के शासनकाल का हवाला देते हुए कहा कि अगर आप लोग पंजाब में अमन शांति की बहाली व विकास चाहते हो तो राज्य में मजबूर की बजाए भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार के गठन के लिए मतदान करो। कांग्रेस का केन्द्रीय नेतृत्व चरणजीत चन्नी को दलित व गरीब परिवार से संबधित मुख्यमंत्री बता एक विशेष वर्ग की सहानुभूति हासिल कर वोट बटोरने के प्रयत्न कर रहा हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के उच्च वर्ग से संबधित सांसद रवनीत बिटट्ू चुनावी सभाओं में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव के बाद सुपर मुख्यमंत्री बता कर कांग्रेस के मुख्यमंत्री के रुप में पेश किए जा रहे दलित चेहरे की हवा निकाल रहे हैं। देबी ने राज्य की जनता को सुचेत करते हुए कहा कि वह दलित शख्स को सता सौंपने के नाम वोट बटोरने वाली ताकतों से सुचेत रहें। इस अवसर पर अमरीक सिंह भोला, रमेश जैन बिट्टा, अमित मितल, अनिल बतरा, नीरज वर्मा, रौनी एबट, विक्की सहोता, विक्की मल्हौत्रा, अरविन्दरपाल सोनी, नीटू बजाज, नीरज तलवाड़., हिमांशु जिंदल, सिमर सिम्ेमू, गौरवजीत गोरा सहित अन्य भी उपस्थित रहे। -
Gurdev Sharma Debi Door To Door Campaign