September 17, 2026 23:38:04
हैट्रिक मारने के सपने देखने वाले को हल्का पश्चिम के वोटर इस बार करेगे क्लीन बोल्ड :एडवोकेट विक्रम सि

हैट्रिक मारने के सपने देखने वाले को हल्का पश्चिम के वोटर इस बार करेगे क्लीन बोल्ड :एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू

Feb14,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

विधानसभा क्षेत्र पश्चिम से भाजपा के प्रत्याशी बिक्रम सिंह सिद्धू के चुनाव प्रचार को लोगो का भरपूर समर्थन मिल रहा है।आज अशोक नगर,डेयरी कॉम्प्लेक्स चांद कालोनी में आपनी चुनाव सभाओं के दौरान एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब की प्रगति व हलका पश्चिम को पुन विकास के रास्ते पर लाने के लिए, शैक्षिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं में सुधार पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि क्षेत्र के विकास की कमी वर्तमान क्षेत्र के लोगो के लिए एक बड़ा दुखद सपना है।वार्ड की जनता इस बार बदलाव चाहती है।ताकि क्षेत्र का विकास हो सके।वही हल्के का विकास न होना वर्तमान क्षेत्र के मंत्री पर बड़ा कलंक है। जो आज भी हैट्रिक मारने के सपने देख रहा है। टैगोर नगर किचलू नगर में डोर टू डोर प्रचार करते हुए एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू की धर्मपत्नी गुरविंदर कौर सिद्धू ने कहा कि हल्के के लोग कांग्रेस, आप, अकाली दल की मन भावन नीतियों में आने वाले नहीं। उन्हें समझ में आ गया है कि ये लोग सिर्फ बाते कर सकते हैं, असल में ये कुछ नहीं कर सकते। बीजेपी जो कहती है वही करती है। इसका एक स्पष्ट उदाहरण भाजपा द्वारा पिछले एक साल में देश के कल्याण के लिए किया गया कार्य है।उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र जिसमे नशामुक्त पंजाब, खुशहाल किसान, 300 यूनिट फ्री बिजली देने, सरकारी विभागो में सभी रिक्तियां एक वर्ष में भरने, बेरोजगार सनातको को 2 वर्ष के लिए 4 हजार रूपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने, 5 एकड से कम भूमि वाले किसानो के कृषि ऋण माफ करने, उद्योगों को हुए नुकसान पर श्वेत पत्र जारी करने, पुलिस बल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने, बुर्जुगो, विकलांगो व विधवाओं के लिए पैंशन की राशि बढाकर 3 हजार रूपये करने के निर्णय से आम जनता को अवगत कराया।इस अवसर पर जनता की ओर से उनको भरपूर समर्थन का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर एडवोकेट राघव,एडवोकेट गुरप्रीत सिंह बिंद्रा,तान्या सेठी,हरमन कौर,गुरलीन कौर,रश्मि जैन,नीति गोसाईं,राघव ,ऋषि मिंटू आदि मौजूद थे।

Advocate Bikram Singh Sidhu Election Campaign



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं