जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है।वैसे वैसे पश्चिम हलके से भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू का काफिला भी दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।लोगो से मिल रहे प्यार व भारी समर्थन से एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू की एक तरफ जीत सुनिश्चित लग रही है।आज राजपुरा बस्ती नजदीक डीएमसी अस्पताल के पास डोर टू डोर प्रचार करते हुए एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने जनता को भाजपा के संकल्प पत्र से अवगत करवाते हुए कहा कि गठबंधन की डबल इंजन की सरकार बनने पर पंजाब में गुंडाराज समाप्त किया जायेगा। लुटेरों, चोरों व झपटमारों पर नकेल कसी जायेगी। भूमाफिया की लूट बंद की जायेगी तथा केन्द्र सरकार की सभी पॉलिसी पंजाब में लागू होंगी। इसके अलावा भ्रष्टाचार समाप्त किया जायेगा।वही कोहिनूर पार्क में समर्थको की ओर से विशाल मीटिंग को संबोधित करते हुए एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लिए आज असली बदलाव का वक्त है। क्योंकि कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार की ओर से जारी हुए फंडों का उसके भ्रष्ट मंत्रियों ने दुरुपयोग किया।पंजाब का विकास करने की बजाय अपना और अपने रिश्तेदारों का ही विकास किया। विकास न होने के कारण पंजाब आज पिछड़ चुका है पंजाब की इंडस्ट्री पलायन कर दूसरे राज्यों की ओर जा रही है जिससे पंजाब भुखमरी की कगार पर आ चुका है।एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि अगर आप पंजाब का विकास देखना चाहते हैं तो भाजपा और उसके सहयोगी गठबंधन को वोट दीजिए।इस मौके मेजर सिंह देतवाल,बॉबी गरचा, राजिंदर सिंह सिंहपुरा,ईशर सिंह टिब्बा,अमनिंदर सिंह गरेवाल, जोगिंदर सिंह संधू,बलबीर सिंह, सुरिंदर पाल सिंह भुल्लर,प्रिंस छाबड़ा, सुरिंदर अरोड़ा ने ऐडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
Gundaraj Will End In Punjab When The Coalition Double Government Is Formed