September 18, 2026 02:34:45
मोदी व देबी के सेवा संगम से विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा विधानसभा सैंट्रल : मनोज तिवारी

मोदी व देबी के सेवा संगम से विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा विधानसभा सैंट्रल : मनोज तिवारी

Feb17,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

विधानसभा सैंट्रल से भाजपा उम्मीदवार गुरदेव शर्मा देबी के चुनाव प्रचार के लिए जनकपुरी पंहुचे भाजपा सांसद व स्टार प्रचारक मनोज तिवारी का स्थानीय लोगो ने पटाखे फोड़ कर स्वागत किया। भोजपुरी भाषा में चिर परिचित अंदाज में यू.पी-बिहार के लोगो को पंजाब में घुसने न देने के मुख्यमंत्री चन्नी के बयान पर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की यू.पी व बिहार वालों के खिलाफ संकीर्ण सोच पंजाब में कांग्रेस की हार के लिए आखरी कील साबित होगी। पंजाब में भाजपा की जीत का दावा करते हुए तिवारी ने संगीतमय अंदाज में हम पंजाब में उनको लाएंगे जिन्होने करतारपुर की राह खुलवाई है.... हम उनको लाएंगे जो राम को लाएं है.. की प्रस्तुत कर भाजपा की नितियों का खुलासा किया। भाजपा उम्मीदवार गुरदेव देबी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि मोदी व देबी के सेवा संगम से विधानसभा सैंट्रल का विकास , नई ऊंचाइयों को छुएगा, व नया इतिहास रचेगा। उन्होने देबी का हाथ थाम कर कहा विधानसभा सैंट्रल में देबी ही मोदी है, देबी ही भाजपा टीम का कैप्टन है, देबी ही भाजपा का कार्यकर्ता है। इसलिए देबी के पक्ष में मतदान कर मोदी जी के नेतृत्व में विधानसभा सैंट्रल की कमान देबी और पंजाब की कमान भाजपा को सौंप कर देश के प्रति दायित्व निभाएं। दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के बिहार से संबधित होने का हवाला देते हुए उन्होने मुख्यमंत्री चन्नी से सवाल किया कि क्या दशमेश पिता के बारे में भी उनकी सोच वैसी ही जैसी यूपी-बिहार के लोगो के प्रति है। आप संयोजक केजरीवाल की तरफ से एक मौका केजरीवाल को देने के नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप से जुड़े केजरीवाल के लिए नहीं एक मौका पंजाब में भ्रष्टाचार फैलाने के लिए मांग रहे हैं। आप के दिल्ली माडल का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि सात वर्ष के शासनकाल में दिल्ली में भ्रष्टाचार आसमान की ऊंचाइयों को छू रहा है। दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिको में न तो कोविड के टैस्ट की कोई व्यव्सथा है और ही इलाज की कोई व्यव्स्था है। भाजपा उम्मीदवार गुरदेव देबी ने पंजाब के विकास में यूपी-बिहार के लोगो की मेहनत व योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब का निर्माण उनके सहयोग के बिना संभव नहीं है। अब समय आ गया कि पंजाब व यूपी -बिहार के लोग मिलकर पंजाब व विधानसभा सैंट्रल को कांग्रेस मुक्त क भाजपा को पंजाब की कमान सौंपे। इस अवसर पर राजू ओबराय , कृपाल सिंह, भोला झा, अमन कुमरा, सुभाष भाटिया,हर्ष शर्मा, योगेन्द्र मकोल, विक्की सहोता, राजीव शर्मा, गुरप्रीत सिंह राजू, हिमांशू कालड़ा, गौरवजीत सिंह गोरा, हनी बेदी, मनी बेदी, भूपिन्द्र रौकी, सन्नी मनचंदा, विजय खटक सहित अन्य भी उपस्थित थे।

Vidhan Sabha Central Will Reach New Heights Of Development With The Service Confluence Of Modi And Debi



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं