पश्चिम हलके से भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू की ओर से आपने चुनाव प्रचार को लेकर फिरोजपुर रोड पर फ्रेंड्स रिजेंसी में एक मीटिंग की गई।मीटिंग में विशेष रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री व सीनियर भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने भाग लेकर ऐडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू के हक में लोगो को मतदान करने की अपील की।इस मौके मीनाक्षी लेखी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन होने पर प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का हल प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार की जनहित नीतियों से लोग प्रभावित है। लोग भाजपा प्रत्याशियों का खुल कर समर्थन कर रहे है। अब लोग भाजपा को वोट देने के लिए बीस फरवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां बेमिसाल है।प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से डबल इंजन के जरिये पंजाब का विकास होगा।युवाओं को आगे बढ़ाना, महिलाओं का सशक्तिकरण करना ये हमारा लक्ष्य है।मीनाक्षी लेखी ने कहा कि पहले गुरुद्वारों पर लगने वाले लंगर पर टैक्स लगता था। किसी ने इस टैक्स को हटाने की मांग नहीं की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लंगर पर टैक्स हटाया। अब लंगर पर टैक्स नहीं लगता है, इसी तरह केंद्र सरकार द्वारा पंजाब हित को लेकर कई ऐसी योजनाएं चलाई।परंतु कांग्रेस के भ्रष्ट मंत्रियों ने उन योजनाओं को आम जनता तक नहीं पहुंचाया।जिससे उन से मिलने वाले फायदे से आम जनता वंचित रह गई।और उसका फायदा सिर्फ कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओ व उनके रिश्तेदारों को ही मिला।इस मौके एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा किपंजाब को खुशहाल राज्य बनाने के लिए भाजपा गठबंधन का सत्ता में आना बहुत जरूरी है। केंद्र में मोदी सरकार और पंजाब में भाजपा गठबंधन सरकार आने से हर वर्ग का विकास होगा। कर्जे में दबा पंजाब फिर से तरक्की की राह पर आएगा। वही हल्के में अब एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू के नाम की आंधी चल रही है जिससे विरोधियों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी है इससे ऐसा लगता है कि अब पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू की जीत सुनिश्चित हो चुकी है
Advocate Bikram Singh Sidhu Election Campaign