यशपाल शर्मा, लुधियाना विधानसभा सैंट्रल से भाजपा उम्मीदवार गुरदेव शर्मा देबी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन खुली जीप में सवार होकर सैंकड़ों मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ रोड शो के शक्ति प्रर्दशन से विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया। ये रोड शो विधानसभा सैंट्रल से भाजपा उम्मीदवार गुरदेव शर्मा देबी के ईसा नगरी स्थित मुख्य चुनाव कार्यलय से आरम्भ होकर शिवाजी नगर, बाबा थान सिंह चौंक, डिविजन न.-3, गौशाला रोड, घाटी वाल्मीकि चौंक, न्यू माधोपुरी सहित अनेक क्षेत्रों की परिक्रमा करते हुए बस्ती जौधेवाल चौंक में संपन हुआ। बीच रास्ते स्थानीय लोगो ने रोड शो पर पुष्प वर्षा कर स्वागत कर उनके पक्ष में मतदान कर विधानसभा में भेजने का भरोसा भाजपा नेतृत्व को दिलाया। देबी ने विधानसभा सैंट्रल में सता विरोधी लहर का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने इस बार भाजपा के पक्ष में मतदान कर पिछले 10 वर्ष से विकास के झूठे वायदे कर मुकरने वाले सता पक्ष के विधायक को सता से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है। क्षेत्र के विकास के लिए अपनी तरफ से तैयार की गई योजना का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार, पंजाब में भाजपा का मुख्यमंत्री व विधानसभा सैंट्रल में भाजपा का विधायक की तिकड़ी क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करेगी। इस अवसर पर सुभाष भाटिया, जसवंत सालदी, प्राण भाटिया, हर्ष शर्मा, योगेन्द्र मकौल, रजनीश धीमान, डा.जगदीश बिंदरा, राजीव शर्मा, गुरप्रीत सिंह राजू, हिमांशु कालड़ा, अमित मितल, ओम प्रकाश रतड़ा, अमरीक सिंह भोला, चौधरी यशपाल, रमेश जैन बिट्टा, सतनाम सिंह सेठी, दविन्द्र जग्गी, मनी बेदी, भोला झा, राजू ओबराय, विक्की सहोता, अमन कुमार, रवि बाहरी, प्रमिन्द्र सिंह काका, मुकेश खतरी, विजय खटक, संजय खटक, महिन्द्र खतरी, अश्वनी टंडन, शाहिद सैफी, नीरज वर्मा, सुरिन्द्र छिंदा, अनिल टंडन नीलू, रवि बतरा, अमित सचदेवा, राजेश ऋषि, ललित चौहान, सन्नी मनचंदा, हिमानी शर्मा, राजवीर सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
Gurdev Sharma Debi Road Show