September 18, 2026 00:27:35
भ्रष्ट पार्टियां आज से शराब-पैसा बांटेगी, उनसे सावधान रहें - भगवंत मान

भ्रष्ट पार्टियां आज से शराब-पैसा बांटेगी, उनसे सावधान रहें - भगवंत मान

- वोट खरीदने वाला कभी लोगों का भला नहीं कर सकता, सरकार बनाकर पांच साल मौज करेगा - भगवंत मान

- भगवंत मान ने खन्ना,पायल,गिल,दाखा,जगराओं,रायकोट में उम्मीदवारों के लिए किया प्रचार

Feb18,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना/चंडीगढ़,18 फरवरी आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और सांसद भगवंत मान ने लुधियाना जिला के आप उम्मीदवारों सरबजीत कौर माणूके, मनविंदर सिंह ग्यासपुरा,तरुण प्रीत सोंध,जीवन सिंह संगोवाल, के.एन.एस. कंग और हाकम सिंह ठेकेदार के पक्ष में क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में प्रचार किया। लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि 20 फरवरी को अपनी और पंजाब की किस्मत बदलने का सुनहरा मौका है। इसलिए पंजाब के लोग अपना कीमती वोट पार्टी के चुनाव निशान झाड़ू पर डालकर निश्चित रूप से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे। शुक्रवार को लुधियाना में पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करते हुए मान ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि भ्रष्ट पार्टियां आज से शराब और पैसा बांटेंगी,हमे उनसे सचेत रहना है। वोट खरीदने वाला कभी भी लोगों का भला नहीं कर सकता। सरकार बनने के बाद वह पांच साल सिर्फ मौज करेगा और आपको भूल जाएगा। उन्होंने कहा कि आप उम्मीदवारों को डाली एक एक वोट मुझे जाएगी और पंजाब में झाड़ू की सरकार बनेगी। मान ने लोगों से आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि नशा माफिया को पंजाब अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता। इस बार हमारे पास नशा बेचने वालों को सबक सिखाने का मौका है। मौका है नौजवानों को नशे के दलदल से बाहर निकालकर अच्छी शिक्षा और रोजगार देने का। माताओं के बेटों को बचाने का। हमें सिर्फ एक मौका दें। हम इन सभी स्वार्थी नेताओं और नशा माफियाओं के नापाक गठजोड़ को खत्म करेंगे। पंजाब से नशा तस्करी पूरी तरह खत्म कर के युवाओं को रोजगार के नए अवसर देंगे। भगवंत मान ने लोगों से अपील की कि इस बार पंजाब को बचाने के लिए 20 फरवरी को झाड़ू का बटन दबाएं और पंजाब में आम आदमी पार्टी की ईमानदार और स्थिर सरकार बनाएं।

Corrupt Parties Will Distribute Money And Liquor Now Stay Cautious

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं