लुधियाना, 18 फरवरी विधानसभा हल्का पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू की ओर से हल्का पश्चिम से निकाले रोड शो में शामिल हुए लोगो ने उनके चुनाव प्रचार को चरम पर पहुंच दिया है। ऐडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू द्वारा मिड्ढा चौक से एक विशाल रोड शो निकाला गया। रोड शो में विशेष रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भाग लेकर लोगो को भाजपा की जनहित नीतियों सेअवगत करवाया।जिसने हल्के में केवल समीकरण ही एक तरफ नही किए बल्कि उनकी जीत सुनिश्चित कर इसे ऐतिहासिक बढ़त में बदल दिया।कार्यकर्ताओं द्वारा एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान लोगों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा की और भरोसा दिलाया कि इस बार पंजाब की जनता भाजपा और उसके गठबंधन का समर्थन करेगी।कमल के फूल पर मोहर लगाने के लिए पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता 20 फरवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोड शो के दौरान हल्का पश्चिम की सभी मार्किट एसोसिएशन की ओर से ऐडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू को सम्मानित कर उनको जीत का आश्वासन दिया गया।इस मौके एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार पर आगे बढ़ती है। भाजपा गरीबों, बंजरों, दलितों, शोषितों, दलितों, समाज की अंतिम पीढ़ी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि लोगो के मिल रहें भरपूर प्यार व समर्थन से विरोधियों की नीद हराम हो चुकी है।इस मौके रोड शो में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
Advocate Vikram Singh Sidhu Road Show