September 18, 2026 04:22:31
हमारा प्रचार सफल रहा, अब हैट्रिक पर नजर: भारत भूषण आशू

हमारा प्रचार सफल रहा, अब हैट्रिक पर नजर: भारत भूषण आशू

Feb18,2022 | Enews Team | Ludhiana

बीते कई दिनों से शानदार उत्साह के साथ प्रचार कर रहे कैबिनेट मंत्री और लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशू में आखिरी दिन इसे एक सफल कैंपेन बताया और कहा कि हलका निवासियों के समर्थन के साथ वह निश्चित तौर पर तीसरी बार जीत दर्ज करेंगे। आशु ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि इस बार कई तरफ से चुनौतियां हैं लेकिन लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के लोग हर उम्मीदवार को भली-भांति जानते हैं और उन्हें पता है कि कांग्रेस पार्टी और उसकी टीम ही उनकी जरूरतों को पूरा कर सकती है। आशु ने कहा कि लोगों द्वारा प्रशंसा, शिकायतें और सुझाव संपत्तियां हैं और उन्होंने उन संपत्तियों को प्रचार के दौरान इकट्ठा कर लिया है,ताकि अगले 5 साल उनके हल पर काम कर सकें। चुनाव प्रचार के दौरान आशु ने किसी पर निशाना साधने की बजाए, अपनी सोच और बीते सालों के दौरान किए गए कार्यों के रिपोर्ट कार्ड पर फोकस किया, जो सकारात्मक सोच पर विश्वास रखते हैं। आशु में कहा कि किसी के बारे में नकारात्मक बोलना आपको बड़ा नहीं बनाएगा। बल्कि आपका काम और आपकी सोच ज्यादा बोलती है। आशु ने कहा कि लुधियाना पश्चिमी के लोगों ने बीते सालों के दौरान उनके काम को देखा है और उन्हें सराहा है व वे निश्चित तौर पर हलके के विकास के लिए वोट देंगे।

Bharat Bhushan Ashu Election Campaign

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं