September 17, 2026 23:36:05
चुनाव नतीजे आने से पहले ही आखिर कौन सा उम्मीदवार मांग रहा है वोट जुटाने को बांटा गया सामान वापस

चुनाव नतीजे आने से पहले ही आखिर कौन सा उम्मीदवार मांग रहा है वोट जुटाने को बांटा गया सामान वापस

Mar1,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब विधानसभा के चुनाव के नतीजे अभी 10 मार्च को आने हैं, लेकिन उससे पहले ही चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों की ओर से वोट हासिल करने को बांटे गए सामान को वापस लेने की बातें जरूर सामने आने लगी है । यह पूरा मामला सत्ता पक्ष के ही एक विधायक के इलाके का बताया जा रहा है। जहां पर उनके एक नजदीकी की ओर से सामान बांटने का जिम्मा उठाने वालों से उन लोगों का ब्यौरा मांगा जा रहा है, जिन्हें यह सामान बांटा गया है। साथ ही उनसे सामान वापस लेने की भी बातें सामने आ रही है। हालांकि अभी चुनाव के नतीजे आने करीब 1 सप्ताह का समय शेष है,लेकिन उससे पहले ही उनकी ओर से कयास लगाए जा रहे हैं कि समान लेकर भी लोगों ने वोट उनको नहीं डाली और किसी दूसरे उम्मीदवार को वोट डाली दी। बताया जाता है कि इस उम्मीदवार की ओर से वोटरों को सिलाई मशीन, वाशिंग मशीन, एलईडी, साड़ी सहित कई अन्य तरह का सामान घर की जरूरत मुताबिक बांटा गया था, लेकिन अब इस इलाके से वोट ना पड़ने की बातें सामने आने के बाद समान लेने वालों से सामान वापस लेने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि कई इलाकों में सामान और पैसा बांटने का जिम्मा उठाने वाले कई चहेते ही अपनों को रगड़ा लगा गए। बताया जाता है कि इन चहेतो ने वोटरों तक तो सामान और पैसा नहीं पहुंचाया, बल्कि अपनी जेब जरूर गर्म कर गए। बताया जाता है कि इस उम्मीदवार के हाथ में एक ऐसी वीडियो भी लग गई है, जिसमें उनके खेमे के लोग ही झाड़ू को वोट डालने की वकालत कर रहे हैं।

Election Rumours In Ludhiana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं