पंजाब विधानसभा के चुनाव के नतीजे कल आने वाले हैं लेकिन अधिकतर एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब में बहुमत के साथ सरकार बनाने के दावे के बाद कांग्रेसी नेताओं में हलचल मची शुरू हो गई है । पंजाब में अगली सरकार आम आदमी पार्टी की होगी इसी डर में लुधियाना में एक मंत्री के खासम खास ने आम आदमी पार्टी के एक नेता के ऑफिस के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं । जिस नेता के पास यह मंत्री का चहेता चक्कर काट रहा है, वह भी पिछले कुछ दिनों पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ है । इस नेता ने भी कांग्रेस में सेवा के बावजूद कहीं से भी विधायक की टिकट ना मिलने के चलते आम आदमी पार्टी का रुख कर लिया । अब जिस नेता के चहेते की ओर से आम आदमी पार्टी में अपनी सेटिंग बनाने के लिए चक्कर काटे जा रहे हैं, वह भी कई घोटाले करने के आरोपों के घेरे में है और उसे डर है कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद वह भी बड़ी मुश्किलों में फंस सकता है और इसलिए उसने अभी से सेटिंग का खेल शुरू कर दिया है। बड़ी बात है कि यह मंत्री का चहेता पहले भी कहीं दिग्गज कांग्रेसियों के घरों देखा जाता रहा है और अब एक डिपार्टमेंट की चेयरमैनी हासिल करने के बाद इस मंत्री को मुश्किलों में डाला हुआ है।
The Minister Favorite Reached The Shelter Of The Aam Aadmi Party Leader