जहां एक ओर कल पंजाब विधानसभा के नतीजों से साफ हो जाएगा कि पंजाब में किसी पार्टी की सरकार बनने जा रही है, वहीं दूसरी ओर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमण बाला सुब्रामनियम की ओर से अंदरखाते कुछ ओर ही खिचड़ी बनानी शुरु कर दी गई है। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आए अधिकतर एग्जिट पोल से काफी हद तक ये साफ हो गया है कि पंजाब में अगली सरकार आम आदमी पार्टी बना सकती है और इसी ड़र के चलते चेयरमैन रमण बाला सुब्रामनियम ने भी चेयरमैनी के पद से उतरने से पहले अपने एक पेंडिंग काम को हरी झंड़ी देने को अगली चाल चल दी है। इस चाल के तहत उन्होंने अगले शनिवार व रविवार को आफिस लगा दिया है और अपने पूरे स्टाफ को एक नोटिस जारी कर ये दो दिन हाजिर रहने को कह दिया है। स्टाफ को जारी किया गया ये नोटिस ई न्यूज पंजाब के हाथ में आ गया है और इससे चेयरमैन की शरारती प्लानिंग का भी खुलासा हो गया है। स्टाफ को जारी किए गए नोटिस में चेयरमैन की ओर से अटल अपार्टमेंट के फलैटों के ड्रा व साल 2022 -23 के बजट का हवाला देकर स्टाफ को शनिवार व रविवार के दिन आफिस आने को कहा गया है, जबकि ट्रस्ट का कुछ स्टाफ आफिस आने को तैयार नहीं हैं और वे कल आने वाले चुनावी नतीजे के तहत तय करेंगे कि वे शनिवार व रविवार को आफिस जाएंगे या नहीं। चर्चा है कि चेयरमैन अगले सप्ताह में ही अटल अपार्टमेंट स्कीम के एचआईजी व एमआईजी फलैटों का ड्रा निकाल इस पूरे प्रोजेक्ट का टेंडर लगाने की फिराक में है और इस टेंडर के जरिए करोड़ों रुपए के कमीशन का खेल भी जाते जाते खेलना चाहते हैं। गौर हो कि इससे पहले वे दर्जन भर के करीब एलडीपी सहित कुछ विवादित प्लाटों का ड्रा भी निकलवाना चाहते थे, लेकिन वे चंडीगढ़ में बैठे लोकल गर्वमेंट के आला अफसरों की बदौलत इसमें कामयाब नहीं हो पाए थे। वहीं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टी विक्की जिप्सी जिनका चेयरमैन के साथ छत्तीस का आंकड़ा रहा है, ने भी छुटटी के दिन स्टाफ को बुलाना और ड्रा की तैयारी करने को गलत बताया है। ------- पंजाब की सत्ता में जब कभी भी नई सरकार आती है तो इसके बाद ट्रस्टों या अन्य डिपार्टमेंट में तैनात राजनीतिक चेयरमैन या तो आफिस आना छोड़ जाते हैं या फिर नई सरकार की ओर से ट्रस्ट या चेयरमैनियां भंग करने का चुपचाप इंतजार करते हैं, लेकिन वे अपने स्तर पर कोई ऐसा बड़ा फैसला नहीं लेते, जिस पर नई सरकार कोई अंगुली उठाए। लेकिन लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन शायद जाते जाते कोई नया इतिहास लिखने की तैयारी में हैं। -------- इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन पहले से ट्रस्ट में बडे़ घोटालों को अंजाम दे चुके हैं और अब इस ड्रा की तैयारी कर एक नया कारनामा करने जा रहे हैं, जिसे भारतीय जनता पार्टी कभी करने नहीं देगी। कल चुनाव के नतीजे हैं और इस तरह का फैसला नतीजे आने के बाद ही होना चाहिए। अगर सत्ता में ही कांग्रेस सरकार नहीं रही तो भाजपा इस घोटाले को हरगिश नहीं होने देगी। लक्की चोपड़ा, नेता भाजपा ----- इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन की ओर स्टाफ को शनिवार व रविवार को आफिस आने के लिए कहा गया है, ऐसा कुछ मेरी जानकारी में नहीं है। कल चुनाव के नतीजे आने हैं और इसमें तय हो जाएगा कि कौन सी पार्टी पंजाब में अपनी सरकारी बनाती है और अगर अटल अपार्टमेंट के ड्रा संबंधी स्टाफ को बुलाया गया है, तो ये गलत है। कल किसकी सरकार बनती है, उसके बाद ही ऐसा बड़ा फैसला लिया जाना चाहिए। अगर पंजाब में हमारी सरकार ही नहीं रहती तो उसके बावजूद ये ड्रा निकालना है या नहीं ये फैसला नई सरकार करेगी। इस जल्दबाजी में लिए गए फैसले के मैं हक में नहीं और ये गलत निर्णय है। विक्की जिप्सी, ट्रस्टी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना
Trust Chairman Opened The Office On Saturday And Sunday To Prepare For The Draw Of Atal Apartment Flats