September 17, 2026 23:36:52
रमन बालासुब्रह्मण्यम ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन के पद से दिया इस्तीफा

रमन बालासुब्रह्मण्यम ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन के पद से दिया इस्तीफा

Mar10,2022 | Yashpal Sharma |

लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशू की करारी हार के बाद और पंजाब से कांग्रेस पार्टी का सफाया होते ही लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तैनात चेयरमैन रमन बालासुब्रह्मण्यम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है ।उन्होंने यह जानकारी फेसबुक पेज पर साझा की है । जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह 11 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अपना इस्तीफा सबमिट कर देंगे। गौर हो कि रमन बालासुब्रमण्यम पर बतौर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन के पद पर रहते तमाम घोटाले के आरोप लगते रहे हैं सबसे बड़ा आरोप मॉडल टाउन एक्सटेंशन की करीब पौने 4 एकड़ जमीन जिसका मार्केट वैल्यू 300 करोड़ के आसपास आंकी जाती है, को 92.90 करोड रुपए में ई ऑक्शन के जरिए बेचने के विवादों में भी वह घिरे थे। जिसके बाद पंजाब सरकार की ओर से इसी ऑप्शन को रद्द कर दिया गया था। रमन बालासुब्रमण्यम की ओर से अपनी प्राइवेट कॉलोनी में बनाई गई कोठी के साथ लगती सरकारी जमीन को पार्क में तब्दील कर कब्जा करने के आरोपों में भी घिरे रहे और इसके बाद कई विवादित एलडीपी व अन्य तरह के केसों में भी उनका नाम मीडिया में सुर्ख़ियों में बना रहा था। जिसको लेकर मौजूदा कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू की भी छवि काफी हद तक धूमिल हुई थी लेकिन इसके बावजूद मंत्री आशु की ओर से चेयरमैन पर अपना हाथ बनाए रखे जाने के चलते उन्हें कहीं ना कहीं इस चुनाव में भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसे में अब यह भी लगने लगा है कि चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम का इस्तीफा काफी देर में आया है। इतना ही नहीं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन की ओर से एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी के बहुमत से आने की खबरों के बावजूद बिना चुनाव नतीजों के इंतजार के आगामी शनिवार व रविवार को ऑफिस खोल कर अटल अपार्टमेंट फ्लैट्स के ड्रा निकालने की प्लानिंग की जा रही थी इसे लेकर भी वे पिछले 24 घंटे से चर्चा में आए हुए थे।

Improvement Trust Chairman Raman Bala Subramaniam Resign

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं