September 17, 2026 23:37:08
पंजाब में आप की आंधी में राजनीति के धुरंधरों का सफाया, चन्नी, कैप्टन, सिद्धू व बाप-बेटा बादल सभी चुन

पंजाब में आप की आंधी में राजनीति के धुरंधरों का सफाया, चन्नी, कैप्टन, सिद्धू व बाप-बेटा बादल सभी चुनाव हारे

Mar10,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब विधानसभा 2022 में चली आप की आंधी ने पंजाब की राजनीति के बडे़ धुरंधर चेहरों का पूरी तरह से सफाया कर दिया। इस चुनाव में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जो दो जगह से चुनाव लड़ रहे थे, सहित पंजाब लोक कांग्रेस नाम से नई पार्टी बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष व सैलिब्रिटी नवजोत सिंह सिद्धू, शिअद से पूर्व मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल, पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल के साला साहब बिक्रम सिंह मजीठिया अपनी अपनी सीट से चुनाव हार गए। आम आदमी पार्टी की इस आंधी ने साफ कर दिया कि पब्लिक में उनको लाने के उत्साह में पंजाब के बडे़ बडे़ नेता अपनी चुनावी लाज नहीं बचा पाए और वहीं भगवंत मान पंजाब की राजनीति के नए उभरते चेहरे की तौर पर सामने आए हैं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने क्लीन स्वीप करते हुए कुल 117 सीटों में से 92 सीटें हासिल की, जबकि कांग्रेस को केवल 18 सीट ही हासिल हुई। जबकि शिरोमणि अकाली दल 4 और भाजपा 2 सीटें पर ही सिमट कर रह गई। जबकि विधानसभा चुनाव में पिछले दो चुनाव में पहले आजाद व फिर नई लोक इंसाफ पार्टी के जरिए चुनाव जीतने वाले बैंस ब्रदर्स भी इस आंधी में औंधे मुंह गिरते दिखे। ----- देखें दिग्गज कितनी कितनी वोट से कहां कहां से हारे चुनाव विधानसभा सीट जीते वोट हारे वोट अमृतसर ईस्ट जीवन जोत कौर 39520 नवजोत सिंह सिद्धू 32807 चमकौर सिंह चरणजीत सिंह 69981 चरणजीत चन्नी 62148 भदौर लाभ सिंह 63967 चरणजीत चन्नी 26409 लंबी गुरमीत खुडियां 66313 प्रकाश सिंह बादल 54917 पटियाला अजीत पाल कोहली 48104 कैप्टन अमरिंदर सिंह 28231 जलालाबाद जगदीप कंबोज 91455 सुखबीर बादल 60525 --------- ये भी हारे चुनाव बात करें कांग्रेस की ओर से इस चुनाव में जीतने को की गई हर कोशिश व उतारे गए नए सेलिब्रिटी चेहरे भी मात खा गए। मोगा से कांग्रेस ने बालीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद को उतारा और वे भी आप उम्मीदवार डा.अमनदीप कौर अरोड़ा से मार खा गई। वहीं मानसा से उतार गए पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह मूसेवाला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय सिंगला से करीब 63 हजार के बडे़ अंतर से चुनाव हार गए। जबकि अमृतसर अमृतसर सेंट्रल से शिअद के कदावर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया भी आम आदमी पार्टी उम्मीदवार जीवन जोत की आंधी में ढेर हो गए। वहीं लुधियाना में अपना मेयर व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में चेयरमैन बनवाने वाले पावरफुल मंत्री भारत भूषण आशू भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जो की कांग्रेस छोड़ कर गए थे और कभी मेयर पद के दावेदार थे गुरप्रीत गोगी ने करीब 7500 से अधिक वोट से पटकनी दे दी। यही नहीं लुधियाना की सभी 14 सीटों पर से कांग्रेस का सपूडा साफ हो गया।

Punjab Election Result



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं