नगर निगम तुरंत लीडरों व कौंसलर्स के घरों व आफिस में डयूटी देने वाले सफाई कर्मचारी को तुरंत बाहर निकाले और उन्हें पब्लिक का काम करने की हिदायत करें। इसके साथ साथ कोई भी व्यक्ति या नेता का नजदीकी वेस्ट हल्के में लगने वाली सब्जी मंडी से रिकवरी न करें और इन मंडियों में चल रहा माफिया राज तुरंत बंद कर दिया जाए। ये हिदायत आज आम आदमी पार्टी के वेस्ट हल्के से विधायक गुरप्रीत गोगी ने आज सर्किट हाउस में नगर निगम अधिकारियों को करते दिखे। ये हिदायत गोगी ने नगर निगम डी जोन के जाेनल कमिश्नर नीरज जैन को दी और साथ ही कहा कि वे बिल्डिंग ब्रांच को भी हिदायत करें कि बिल्डिंग इंस्पेक्टर किसी भी गरीब के घर में चल रही कंस्ट्रक्शन पर उसे तंग न करे। इस मीटिंग में नगर निगम डी जोन के जोनल कमिश्नर नीरज जैन और हेल्थ अफसर डा. विपुल मल्होत्रा सहित अन्य अफसर मौजूद थे। इससे पहले विधायक गोगी की ओर से सनेत इलाके में बने नगर निगम के कूडे़ के कुलेक्शन प्वाइंट को भी बंद करवा दिया। गौर हो कि चुनाव दौरान गोगी ने यहां लोगों से वायदा किया था कि वे ये कुलेक्शन प्वाइंट 31 मार्च तक बंद करवा देंगे , लेकिन आज उन्होंने मौके पर पहुंच कहा कि उनके नेता भगवंत मान की ओर से सीएम पद की शपथ से पहले ही ये कुलेक्शन प्वाइंट बंद करवा दिया गया है। ----------- मंडियों को लेकर गोगी ने जारी की ये हिदायत वेस्ट हल्के में किसी भी जगह पर अगर कोई मंडी लगती है, वहां पर किसी भी व्यक्ति या नेता के नजदीकी को इन मंडियों से गरीबों से रिकवरी की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम यहां रेहडी फड़ी लगाने वाले लोगों पर 5 रुपए या 10 रुपए की पर्ची लगा खुद रेवेन्यू एकत्र करें, किसी भी प्राइवेट व्यक्ति को यहां पर रिकवरी करने की मंजूरी नहीं होगी। इसके लिए उन्होंने नीरज जैन को ताकीद देते कहा कि वे बेहर तहबाजारी की टीम बनाएं और इसे पालिसी की तरह लागू करवाएं। उन्होंने कहा कि जरुरत पड़े तो इन मंडियों पर एक बोर्ड लगा ये साफ कर दिया जाए कि किसी भी प्राइवेट व्यक्त को वे हफता या महीना न दें। गौर हो कि लुधियाना में दुगरी, पक्खोवाल रोड़, लोधी क्लब सहित कहीं जगहों पर मंडियां लगती हैं और इनमें अवैध वसूली के लिए टीम आशू के कुछ कौंसलर्स, एक एक्स विधायक सहित कुछ अन्य लोगों का नाम भी जुड़ता रहा है। इससे एक बात साफ है कि अब कांग्रेस कार्यकाल में चल रही अवैध वसूली पूरी तरह से बंद हो जाएगी और आम लोगों को बड़ी राहत मिल पाएगी। कोई भी प्राइवेट व्यक्ति अगर रिकवरी करता है तो उस पर एक्शन लिया जाएगा। ----- काटे गए बिजली कनेक्शन आज शाम तक दोबारी जोडे़ जाएं चुनावी दिनों में पीएसपीसीएल की ओर से हल्का वेस्ट में बिजली का भुगतान न देने या पिछले बकाया के चलते काटे गए बिजली कनेक्शनों को आज शाम तक दोबारा से जोड़ने की हिदायत भी आज सर्किट हाउस में पीएसपीसीएल अधिकारियों के साथ मीटिंग में जारी की। इस अवसर पर पावरकॉम के चीफ इंजीनियर सहित अन्य अफसर मौजूद थे। उन्होंने पब्लिक से भी ये अपील करते कहा कि वे लोगों को एक मौका दिला रहे हैं, वे जल्द अपना बकाया अदा करें तांकि पावरकॉम को भी रेवेन्यू प्राप्त हो सके और वे बेहतर ढंग से पब्लिक को बिजली की सप्लाई जारी रख सकें।
Mla Gogi Held A Meeting With Municipal Corporation And Powercom Officials