पंजाब सरकारी बाबुओं व किसी भी स्तर पर हो रही हफ्ता वसूली और रिश्वतखोरी को बंद करने के लिए पंजाब में गठित आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से एक बड़ा फैसला आज लिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से आज इस संबंधी बड़ा ऐलान करते कहा कि अब भ्रष्टाचार और हफ्ता वसूली बंद करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे । इसके लिए वे खुद अपना व्हाट्सएप नंबर भी जारी करेंगे, जिस पर लोग सीधे-सीधे वीडियो और ऑडियो के जरिए अपनी शिकायत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम को सुधारने के लिए ऐसे कदम उठाए जाने बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की बरसी है और इसी दिन यह हेल्पलाइन नंबर पंजाब की जनता के लिए जारी किया जाएगा । भगवंत मान ने गारंटी देते कहा कि उनका स्टाफ इसकी पड़ताल करेगा और अगर कोई जिम्मेदार होगा तो उस पर तुरंत सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सरकारी मुलाजिम और अफसरों को भी संदेश देते कहा कि उन्हें मालूम है कि उनका पूरा स्टाफ भ्रष्टाचार में लिफ्ट नहीं है लेकिन कुछ लोग जो रिश्वत एकत्र कर रहे हैं, उनके चलते वे सभी अफसरों को बदनाम नहीं होने देंगे
Weekly Recovery Will Be Stopped In Punjab Government Will Issue Helpline Number On March 23 For Complaints