September 18, 2026 04:24:17
शहर में चर्चा- आखिर किस तरह लुधियाना के कारोबारी संजीव अरोड़ा चुने गए आम आदमी पार्टी से राज्यसभा मैंब

शहर में चर्चा- आखिर किस तरह लुधियाना के कारोबारी संजीव अरोड़ा चुने गए आम आदमी पार्टी से राज्यसभा मैंबर

सन्नी अरोड़ा के बिजनेस पार्टनर हेमंत सूद के जुड़ते रहे हैं कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से पौने चार एकड़ जमीन बोली में खरीद विवादों में आई रितेश प्रॉपर्टीज

Mar21,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

आम आदमी पार्टी की ओर से आज राज्यसभा की सदस्यता के लिए पांच नामों का एलान किया गया। इन पांच नामों में एक नाम लुधियाना के कारोबारी का है, जिसे लेकर कईं तरह की चर्चाओं का माहौल पैदा हो गया है। ये नाम हैं लुधियाना के कारोबारी संजीव अरोड़ा उर्फ सन्नी अरोड़ा का। सन्नी अरोड़ा रितेश प्रॉपर्टी व इंडस्ट्री के चेयरमैन व एमड़ी हैं। साल 2020 में रितेश प्रॉपर्टी व इंडस्ट्री नाम की ये कंपनी जो की रियल इस्टेट से जुड़ी हुई हैं, उस समय सोशल मीड़िया व समाचार पत्राें की सुर्खियां में आई, जब ये कंपनी लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से करवाई ई-आक्शन के जरिए बेची गई करीब पौने चार एकड़ जमीन खरीद में फाइनल बिड़र के तौर पर चुनी गई थी। तब लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन पर ये आरोप लगे थे कि उनकी ओर से अपनी चहेती कंपनी को फायदा पहुंचने के लिए 300 से 350 मार्केट वेल्यू वाली पॉश सरकारी जमीन मात्र 92.60 करोड़ रुपए में बेच डाली। जिसके बाद ये पूरा मामला राजनीतिक इश्यू बना गया था और इस पूरे विवाद में रितेश प्रॉपर्टी व इंडस्ट्री का नाम जमकर उछला था। जिसके बाद पंजाब की मौजूदा कांग्रेस इस ई आक्शन विवाद को राजनीतिक मुददा बनता देख इस ई आक्शन को रदद कर दिया था और कंपनी को करीब 14-15 करोड़ रुपए का चैक पैमेंट की अदायगी को जारी कर दिया था। इसके बाद हालांकि इसके बाद रितेश प्रॉपर्टीज व इंडस्ट्री सरकार के फैसले के खिलाफ माननीय हाईकोर्ट चली गई थी। इस मामले में कोर्ट ने ट्रस्ट को बनते राशि रितेश प्रापर्टीज को लौटाने की बात कहते हुए लोकल गर्वमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को पूरा कारणों संबंधी एक एफिडेविट फाइल करने को कहा था। इस दौरान रितेश प्रापर्टीज ने भी अपनी पैमेंट सरकारी खाते से कैश करवा ली थी। इस कंपनी में भले ही सन्नी अरोड़ा एमड़ी हैं, लेकिन उनके बिजनेस पार्टनर हेमंत सूद इसी कंपनी में डायरेक्टर पद पर हैं। जिन्हें कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू के बेहद खासमखास होने का विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता बड़ा मुददा बनाते रहे हैं। इतना ही आम आदमी पार्टी के वेस्ट हलके से विधायक बने गुरप्रीत गोगी भी अपने चुनाव प्रचार दौरान खुद हेमंत सूद को कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू का खासमखास होने का दावा करते रहे हैं और उन पर बुकी होने जैसे घातक आरोप भी जड़ दिए थे। हालांकि गोगी इस दौरान हेमंत सूद के बुकी होने संबंधी किसी भी तरह के दस्तावेज मीडिया को नहीं दे पाए थे।ऐसे में अब एक तरफ जहां हेमंत सूद कांग्रेस के खासमखास थे, वहीं अब आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के तुंरत बाद उनकी व संजीव अरोड़ा की सोशल मीड़िया पर पंजाब के सीएम भगंवत मान व सीनियर आप नेता राघव चडढा के साथ फोटो वायरल होना सीधा सीधा ये इशारा करता है कि वे अब आप से जुड़ गए हैं। लेकिन अब संजीव अरोड़ा का नाम आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा मैंबर के लिए तय करना सीधे सीधे उनके पुराने आरोपों पर क्लीन चिट जैसा दिखाई दे रहा है और ऐसे में इसकी चर्चा होना स्वाभिक ही हैं। इससे पहले भले ही संजीव अरोड़ा व हमेंत सूद का राजनीतिक पार्टी नेताओं के साथ नाम जुड़ता रहा हैं, लेकिन अब इन पर आम आदमी पार्टी की मोहर लग गई है। आम आदमी पार्टी की इस नियुक्ति पर भाजपा नेता ने भी सवाल खडे़ किए हैं। ------ पहले वंडर मिल्क व अब हैंपटन होम से लुधियाना में जमाए पैर बात करें सन्नी अरोड़ा उर्फ संजीव अरोड़ा की तो रितेश प्रॉपर्टीज उनकी एक पुरानी रियल इस्टेट कंपनी है। इसके साथ उनके पिता प्राण अरोड़ा की मौजूदगी में लुधियाना में वंडर मिल्क नाम से दूध प्रोडेक्ट भी लेकर आए थे, लेकिन कुछ समय के अंतराल में ही ये काम क्लोज कर दिया गया था। जिसके बाद लुधियाना के चंडीगढ़ रोड चुंगी के नजदीक एक अन्य कंपनी के साथ मिलकर अंसल नाम का रियल इस्टेट से जुड़ा रिहायशी प्रोजेक्ट लेकर आए थे। लेकिन इस कंपनी के साथ कुछ विवाद होने के चलते ये प्रोजेक्ट कामयाब नहीं हो पाया। जिसके बाद सन्नी अरोड़ा हेमंत सूद के साथ मिलकर इसी जगह पर दोबारा से हैंपटन होम नाम का प्रोजेक्ट लेकर आए, जो कामयाब रहा और इससे लुधियाना में इनके पैर जम गए। बड़ी बात है कि लुधियाना में सतलुज क्लब के मशहूर क्लब जिससे लुधियाना टॉप मोस्ट फैमिलिज जुड़ी हुई हैं, में भी सन्नी अरोड़ा की अच्छी खासी पैठ रही है। यही कारण है कि मौजूदा जरनल सेक्रेटरी संजीव ढ़ांडा तब तक सेक्रेटरी की कुर्सी पर नहीं बैठे थे, जब तक सन्नी अरोड़ा दिल्ली से आकर उन्हें यहां बिठाने नहीं पहुंचे। सतलुज क्बल से जुड़ सन्नी अरोड़ा का लुधियाना के बडे़ बिजनेस घरानों में जुड़ाव तो बना ही इसके साथ साथ आईएएस व आईपीएस लॉबी में भी अच्छी पकड़ बनाए हुए हैं। ----- आम आदमी पार्टी को पंजाब की जनता ने बड़ा जीत का फतवा दिया है और उसका वे सम्मान करते हैं। पंजाब की जनता का बड़ा विश्वास आम आदमी पार्टी पर है, लेकिन जिस तरह से कांग्रेस के नजदीकियों को राज्यसभा मैंबर बनाया गया है, उससे पार्टी का आक्श शुरुआत में ही खराब होता दिखाई देने लगा है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत मान ईमानदारी व रिश्वतखोरी के खिलाफ बडे़ दावे कर रही है, लेकिन संजीव अरोड़ा की नियुक्ति आप की असलियत की पोल खोल रही है। मनीश चोपड़ा लक्की, भाजपा नेता

After All How Did Ludhiana Businessman Sanjeev Arora Become A Rajya Sabha Member From Aam Aadmi Party



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं