September 18, 2026 04:19:28
आल पार्टी बैठक में निगम बजट की बजाय कौंसलरों ने आप विधायकों के उदघाटनों का बनाया बड़ा मुददा

आल पार्टी बैठक में निगम बजट की बजाय कौंसलरों ने आप विधायकों के उदघाटनों का बनाया बड़ा मुददा

इस बार पेश होगा 1032 करोड़ का प्रस्तावित बजट

एडवरटाइजमेंट की आमदन पर इंद्र अग्रवाल ने उठाए सवाल

Mar26,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना नगर निगम में सोमवार को पेश होने वाले साल 2022-23 के प्रस्तावित बजट को लेकर आज मेयर हाउस में इस बजट पर चर्चा को आल पार्टी मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में बजट 2022-23 पर चर्चा की बजाय कांग्रेस व अकाली कौंसलर्स को आम आदमी पार्टी के विधायकों की ओर से किए जाने वाले उदघाटन व उनकी दखलअंदाजी का मसला गर्माया रहा। कौंसलरों का कहना था कि आम आदमी पार्टी के विधायक नगर निगम के अफसरों को साथ लेकर उन्हें बुलाए बिना कहीं उदघाटन कर रहे हैं तो कहीं चलते कामों पर ब्रेक लगा रहे हैं। इस मीटिंग दौरान भाजपा कौंसलर इंद्र अग्रवाल ने प्रस्तावित बजट में एडवरटाइजमेंट की आमदन कम किए जाने पर जमकर एतराज जताया। इंद्र अग्रवाल का कहना था कि जिन शर्तों पर टेंडर पाने वाली कंपनी को काम दिया गया था, उन्हीं शर्तों पर उससे पैमेंट की अदायगी ली जाए। इस मुददे पर भी जमकर हंगामा हुआ, जबकि मेयर बलकार सिंह संधू भाजपा कौंसलर को समझाने की कोशिश में जुटे रहे। गौर हो कि आम आदमी पार्टी विधायकों के उदघाटन व अंडरपास व कट खुलवाने पर कांग्रेसी कौंसलर गुरदीप सिंह नीटू, बलजिंदर बंटी और शिअद के सीनियर पार्षद हरभजन सिंह डंग ने एतराज जताया। जबकि इसी मुददे पर लीफ बेरी के डायरेक्टर शविंदर संधू का कहना है कि उनकी ओर से इस साल 14 करोड़ से अधिक राशि नगर निगम के खाते में जमा करवाई गई है और बजट में टेक्नीकल गलती के चलते ये शोर मच रहा है। पेश होगा 1032 करोड़ का प्रस्तावित बजट नगर निगम में सोमवार को होने वाली बजट बैठक में इस बार 1068 करोड़ रुपए का प्रस्तावित बजट पेश किया जाना है। इस बजट का आधा पैसा निगम मुलाजिमों की सैलरी और आधा डेवलपमेंट पर खर्च किया जाना है। जिसमें 502 करोड़ रुपए डेवलपमेंट और 500 करोड़ रुपए सैलरी में जाना है।

All Party Meeting On Budget 2022 2023

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं