September 17, 2026 23:33:57
पैट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में रोष मार्च निकाल यूथ कांग्रेसियो ने फूंका मोदी सरकार का पुतल

पैट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में रोष मार्च निकाल यूथ कांग्रेसियो ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

केंद्र सरकार तेल कंपनियो को लाभ पंहुचाने के लिए बढ़ा रही हैं लगातार तेल के दाम : योगेश हांडा

Apr7,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यूथ कांग्रेस ने रोष मार्च का आयोजन कर पैट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में मोदी सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश हांडा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन से रोष मार्च निकाल कर घंटाघर चौंक स्थित भाजपा कार्यलय का घेराव करने जा रहे सैंकड़ो यूथ कांग्रेसियो को पुलिस ने बीच रास्ते ही भाजपा कार्यल्य से करीब 200 मीटर पहले ही बैरिकेट लगा कर रोक दिया। पुलिस की तरफ से बेरिकेट लगाने से गुस्साए यूथ कांग्रेसियो ने जिला अध्यक्ष योगेश हांडा के नेतृत्व में मौके पर ही मोदी सरकार का पुतला फंूक कर रोष जताया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा ने बढ़ती मंहगाई के लिए केंद्र सरकार की गरीब विरोधी नितियों को जिम्मेंदार ठहराते हुए कहा कि अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद प्रतिदिन पैट्रोलियम पदार्थो के रेट बढ़ाए जा रहे हैं। यह सब खेल चंद अमीर घरानों व तेल कंपनियो को लाभ पंहुचाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से खेला जा रहा है। जबकि पांच राज्यों में हुए चुनाव से पहले सरकार ने वोट बैंक की खातिर रेट नही बढाए जबकि इलैक्शन के नतीजे आते ही रेट बढने शुरू कर दिए । पुलिस की तरफ से रोष व्यक्त करने जा रहे यूथ कांग्रेसियो को बीच रास्ते रोकने की कड़े शब्दों में ंिनंदा करते हुए लोकतंत्र विरोधी बताते हुए हांडा ने कहा कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक प्रकिया से रोष व्यक्त करने का अधिकार आम नागरिकों से छीन रही है। बढ़ते पैट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों पर आम आदमी पार्टी की तरफ से केंद्र के खिलाफ जुबान न खोलने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होने कहा कि भाजपा व आम आदमी पार्टी में गुप्त गठजोड़ के चलते ही न तो केजरीवाल जुबान खोल रहे हैं और न ही पंजाब के मुख्यमंत्री मंहगाई के खिलाफ कुछ बोलने के हिम्मत जुटा पा रहे हैं। यूथ कांग्रेस नेता ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर केंद्र सरकार ने मंहगाई पर लगाम कसने के प्रंबध न किए तो यूथ कांग्रेस राज्य स्तर आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस अवसर पर मनराज ठुकराल,कमल सिक्का,चैरी आहलूवालिया,अवि मल्हौत्रा,अकाश तिवारी,रूपम दुनेजा,सिम्मू रैणा,अरूण चंडालिया,विक्रम निझावन,साहिल कुमार,रमन रमेश,मोनू,अमरदीप वालिया,साहिल कालिया,कपिल खनेजा,मानस जस्सा,पंकज कुमार,सोनू कुमार,नितिश मल्हौत्रा,मिलन सूद सहित सैकड़ो यूथ कांग्रेसी भी उपस्थित थे ।

Youth Congress Protested Against Rising Petrol And Diesel Prices



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं