September 19, 2026 07:36:58
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चार्ज लेते ही डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा का तबादला, महिला आईएएस सुरभि मलिक हो

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चार्ज लेते ही डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा का तबादला, महिला आईएएस सुरभि मलिक होंगी लुधियाना की नई डिप्टी कमिश्नर

Apr12,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

आखिरकार करीब दो सप्ताह के इंतजार के बाद लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा का तबादला हो गया, उनकी जगह अब सुरभि मलिक लुधियाना की डीसी होंगी। मजेदार बात ये है कि बीते सोमवार को लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चार्ज लेने के बाद आज डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा आज ही पहली बार ट्रस्ट आफिस पहुंचे थे। जहां पीसीएस अधिकारी नीरु कत्याल, ईओ कुलजीत कौर व एसई सत भूषण सचदेवा की ओर से फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। गौर हो कि पंजाब सरकार की ओर से मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में आईएएस अधिकारी वरिंदर शर्मा को लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चार्ज दिया था, लेकिन सूत्रों के मुताबिक डीसी वरिंदर शर्मा अपने तबादले के इंतजार में थे और इसकी वजह से वे चार्ज नहीं ले रहे थे। लेकिन कल उनकी ओर शाम में चार्ज लिया गया और इसके बाद आज वे ट्रस्ट पहली मीटिंग लेने पहुंचे थे, लेकिन इसके साथ ही आज उनके तबादले का इंतजार भी पूरा हो गया। बात करें लुधियाना की महिला डीसी सुरभि मलिक की तो वे लुधियाना नगर निगम में बतौर एडिश्नल कमिश्नर व लुधियाना में बतौर एडीसी भी रह चुकी हैं।

Deputy Commissioner Varinder Sharma Transferred Woman Ias Surbhi Malik To Be New Deputy Commissioner Of Ludhiana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं