जहां एक ओर सरकारी आफिसों में अधिकारियों व कर्मचारियों की रिश्वतखोरी को रोकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से मोबाइल नंबर 9501 200 200 जारी किया जा चुका है और इसके बडे़ बडे़ यूनिपोल आउटडोर मीडिया कंपनियों की ओर से लगा भी दिए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद अब आम आदमी पार्टी के एक विधायक की ओर से इस सरकारी नंबर से भी आगे निकल इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में अपना एक मोबाइल नंबर जारी कर अपनी फोटो के साथ रिश्रवतखोरी बंद करने को नंबर जारी कर दिया गया है। ये फोटो लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की है, जहां उक्त विधायक ने अपनी फोटो के साथ ये मोबाइल नंबर जारी किया है और इसके साथ लिखा है कि इस दफतर में अगर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी किसी काम करने के लिए रिश्वत मांगता है तो मेरे इस मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। अब सवाल ये खड़ा होता है कि अगर सीएम भगवंत मान की ओर से एक मोबाइल नंबर जारी किया गया है तो इन विधायक की ओर से ये नंबर आखिर क्यों जारी किया गया। इसमें कोई शक नहीं लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का आफिस रिश्वतखोरी के लिए बेहद मशहूर है और ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रमण बाला सुब्रमानियम के कार्यकाल में भी शिकायतकर्ता गले में अफसरों की ओर से मांगी जाने वाली रिश्वत की फटियां बांधकर अपना विरोध जताते रहे हैं। बड़ी बात है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में दर्जनों ऐसे घाेटालें हैं, लेकिन इन पर कार्रवाई में आम आदमी पार्टी की सरकार पहल तक नहीं कर पाई है और अब इनके विधायक अपना मोबाइल नंबर जारी कर रिश्वतखोरी रोकने में जुट गए हैं।
To Stop Bribery Aap Mla Issued A Board In The Government Office