लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में आजकल एक और नया विवाद खड़ा हुआ है । यह विवाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टी विक्की शर्मा की ओर से ई ऑक्शन के जरिए खरीदी गई दो दुकानों का है । जहां आजकल तोड़फोड़ करके इन दो दुकानों को एक बनाने की कोशिश में लेबर जुटी हुई हैं। जिसे लेकर एक शिकायत लोकल गवर्नमेंट सहित अन्य विभागों को की गई है जिसके बाद एग्जीक्यूटिव अधिकारी कुलजीत कौर की दिशानिर्देशों पर इस तोड़फोड़ को रुकवा दिया गया है। यह शिकायत भारतीय जनता पार्टी के नेता एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू की ओर से की गई है। अपनी शिकायत में एडवोकेट विक्रम सिद्धू की ओर से साफ किया गया है कि ट्रस्ट के प्लान में किसी तरह का भी फेरबदल नहीं किया जा सकता, लेकिन मौके पर दीवारें और पिलर निकाले जा रहे हैं । जिसके लिए लेबर का इस्तेमाल सरेआम किया जा रहा है और इसका मलबा भी बाहर फैंका जा रहा है। बड़ी बात है कि जब इन दुकानों की ऑप्शन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से करवाई गई थी तब भी उन्हें लेकर विवाद खड़ा हुआ था इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से इन दुकानों को अपने पब्लिक नोटिस में 24 एकड़ स्कीम में दिखाया गया था। जबकि यह दुकाने 100 एकड़ स्कीम के तहत आती थी।
Controversy Regarding Shops Of Former Trustee Of Improvement Trust Work Got Done In Trust