पंजाब में बनी नई आम आदमी पार्टी की सरकार इस बार के बजट 2022-23 में किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगाएगी और ये बजट पूरी तरह से टैक्स फ्री रहेगा। ये एलान पंजाब के खजाना मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से किया गया है। पंजाब सरकार ये बजट जून महीने में पेश करने जा रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार के पहले बजट में जनता के सुझाव भी शामिल करने की बात कह रही है। सरकार ये सुझाव तीन माध्यमों से जिसमें लोगों की राय, ईमेल, जनसभाएं और संबंधित विधायकों की राय शामिल होगी।
This Time No Tax Will Be Imposed In The Budget