इन तीन नेताओं पर 2022 का जलवा भारी पंजाब की तीन राजनीतिक पार्टियों के तीन दिग्गज नेताओं पर साल 2022 में अदालती आदेश भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं। इनके लिए ऐसे हालात खड़े हो गए हैं कि जैसे कि पूरी जिंदगी का मजा किरकिरा हो गया हो। इनमें से एक नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया जो कि अकाली दल में पोजीशन नंबर नंबर टू पर हैं, वे पहले ही ड्रग केस में सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं,जबकि लुधियाना से लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस रेप केस में भगोड़े करार दिए जा चुके हैं और वे पिछले करीब 3 महीनों से फरार है। उन्हें भी राहत जेल की सलाखों के पीछे पहुंचने पर ही मिलती दिखाई दे रही है। इसके साथ-साथ अब आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी अब अदालती आदेशों के घेरे में आ फंसे है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से उन्हें 1 साल की सजा सुनाई गई है और उनका भी अब जेल में जाना तय माना जा रहा है। यह तीनों वो नेता हैं जो कि पंजाब की राजनीति में अपनी अपनी पार्टी से स्टार प्रचारक के तौर पर जाने जाते हैं और युवाओं के दिलों में इनके लिए खास जगह रही है। इतना ही नहीं पंजाब के बहुत से युवा इन तीनों नेताओं को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में फॉलो भी करते रहे हैं। लेकिन अब इन्हीं तीनों नेताओं का संगीन केस में जेल जाना कहीं ना कहीं इनकी बड़ी छवि पर बड़ा असर डालता दिखाई दे रहा है। यह तीनों ही नेता ऐसे थे जो कि अपनी बाहुबली के लिए पूरे पंजाब में छाए हुए थे और किसी भी मुद्दे पर यह तीनों नेता बेबाक बयानबाजी करने में भी कोई परवाह नहीं करते थे।
In The Year 2022 The Orders Of The Court Created Trouble On These Three Star Campaigners